scriptमुख्यमंत्री कप में विद्यार्थियों ने दिखाया टैलेंट, लड़कियों ने कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल में दी प्रतिद्वंदियों को पटखनी, आज भी भिडेंगे खलाड़ी | Organizing CM Sports Cup in Badwara Block | Patrika News

मुख्यमंत्री कप में विद्यार्थियों ने दिखाया टैलेंट, लड़कियों ने कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल में दी प्रतिद्वंदियों को पटखनी, आज भी भिडेंगे खलाड़ी

locationकटनीPublished: Sep 05, 2018 12:25:59 pm

Submitted by:

balmeek pandey

मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभावान बालक-बालिका खिलाडिय़ों की पहचान के लिए युवा अभियान के अन्तर्गत विकासखण्ड बड़वारा के शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय बड़वारा के खेल मैदान में

Organizing CM Sports Cup in Badwara Block

Organizing CM Sports Cup in Badwara Block

कटनी/बड़वारा। मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभावान बालक-बालिका खिलाडिय़ों की पहचान के लिए युवा अभियान के अन्तर्गत विकासखण्ड बड़वारा के शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय बड़वारा के खेल मैदान में विकासखण्ड स्तरीय मुख्यमंत्री कप का आयोजन किया गया। विजय कुमार भार जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी, व्हालीबॉल, कराते एवं कुश्ती खेलों का आयोजन मोती कश्यप विधायक विधानसभा क्षेत्र बड़वारा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कबड्डी बालक वर्ग में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विधालय बड़वारा, द्वितीय स्थान शाउच्चतर मावि मॉडल स्कूल बड़वारा, तृतीय स्थान शारदा मॉडल स्कूल बड़वारा ने प्राप्त किया। कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा, द्वितीय मॉडल स्कूल बड़वारा, तृतीय स्थान शारदा मॉडल स्कूल बड़वारा रहा। व्हालीबाल बालक वर्ग में प्रथम जवाहर नवोदय विद्यालय, द्वितीय स्थान मॉडल स्कूल बड़वारा, व्हालीबाल बालिका वर्ग में प्रथम जवाहर नवोदय विधालय बड़वारा, फुटबाल बालक वर्ग में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय द्वितीय स्थान शारदा मॉडल, फुटबाल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय रहा। इस दौरान चेतना झा, दिनेश कन्नौजिया, देवीप्रसाद मरावी, वीरेन्द्र पाण्डेय, चंदन चक्रवर्ती, श्रद्धा पाण्डेय, राजू मौर्य, विकास यादव, जुगलकिशोर चौरसिया, विनोद निगम, एवं बड़ी संख्या खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इनका भी रहा बेहतर प्रदर्शन
एथलेटिक्स बालक वर्ग में: 1000 मीटर में प्रथम स्थान रितेश मौर्य, द्वितीय स्थान पर अतुल तिवारी, तृतीय स्थान पर कार्तिक सिंह, 400 मी में प्रथम स्थान पुष्पेन्द्र सिंह, द्वितीय स्थान पर सचिन सिंह, 200 मी. में प्रथम स्थान अभिषेक चक्रवर्ती, द्वितीय स्थान पर समीर चक्रवर्ती, तृतीन स्थान पर विपिन कुमार यादव, 100 मी. में प्रथम स्थान अनुराग सिंह, द्वितीय स्थान पर सचिन पटेल, तृतीय स्थान पर प्रवेश गुप्ता, गोलाफेंक में प्रथम स्थान आदित्य गौतम, ऊंचीकूद में प्रथम स्थान नागेन्द्र सिंह। एथलेटिक्स बालिका वर्ग में 1000 मी. में प्रथम स्थान देवकी, द्वितीय स्थान पर प्रद्युम्नाश्री, तृतीय स्थान पर मिनाक्षी, 400 मी. में प्रथम स्थान निशा सिंह, द्वितीय स्थान पर कीर्ति महोबिया, तृतीय स्थान पर रितिका मौर्य, 200 मी में प्रथम स्थान साक्षी ठाकुर, द्वितीय स्थान पर माधवी मानकर, तृतीन स्थान पर रेशमा नागेश, 100 मी में प्रथम स्थान विशाखा, द्वितीय स्थान पर प्रियंका, तृतीय स्थान पर विजय लक्ष्मी, गोलाफेंक में प्रथम स्थान आरती, लम्बीकूद में प्रथम स्थान कामना द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर प्राची पटेल।

कुश्ती में रहा बेहतर प्रदर्शन
कुश्ती 42 किग्रा में प्रथम स्थान विपिन सिंह पाल, 46 किग्रा में प्रथम स्थान प्रियांशु चौधरी, 50 किग्रा में सूर्यभान सिंह, 54 किग्रा में प्रथम स्थान श्रेयांश जैन, 58 किग्रा में वीरेन्द्र सिंह प्रथम स्थान रहे। कराते में बालिका वर्ग में मौसमी, राजनंदनी एवं बालक वर्ग में – प्रदीप, सूर्यकांत, युवराज रहे।

दो ब्लॉकों की बदली डेट
जिले में बारिश होने के कारण दो ब्लॉकों में कॉम्पीटिशन नहीं हो पाए हैं। अब इन ब्लॉकों में कॉम्पीटिशन के लिए अलग से तारीख तय की गई है। रीठी में 31 अगस्त को कॉम्पीटिशन होने थे। अब 7 सितंबर को कॉम्पीटिशन होंगे। इसके अलावा 1 सितंबर को कटनी ब्लॉक में सीएम कप के तहत प्रतियोगिताएं होनी थीं, यहां भी बारिश के कारण आयोजन नहीं हो पाया। अब 8 सितंबर को कटनी में कॉम्पीटिशन होंगे।

ढीमरखेड़ा में कॉम्पीटिशन आज
विकासखण्ड ढीमरखेड़ा में 5 सितंबर को होगा विकासखण्ड स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेल और युवा कल्याण विभाग जिला कटनी के तत्वाधान में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभावान बालक-बालिका खिलाडिय़ों की पहचान के लिये युवा अभियान के अन्तर्गत विकासखण्ड ढीमरखेड़ा के ग्राम पान उमरिया अंधेरीबाग स्टेडियम में विकासखण्ड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजय कुमार भार जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, व्हालीबॉल, फुटबाल, कराते एवं कुश्ती खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभावान बालक-बालिका खिलाडिय़ों के लिए प्रतियोगिता ब्लाक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर तक आयोजित की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो