कटनी

यहां बॉलीवॉल और क्रिकेट का जम रहा रंग, कबड्डी के साथ योग पर भी फोकस

खिलाडिय़ों की बताई जा रहीं खेल की बारीकियां, रीठी में समर कैंप का आयोजन

कटनीMay 26, 2019 / 04:28 pm

balmeek pandey

Organizing Summer Camp in Rithi

कटनी/रीठी. जीवन में खेल का विशेष महत्व होता है। खेल से शरीर की मांसपेशियां हष्टपुष्ट तो रहती ही हैं साथ ही सुबह-शाम की नियमित प्रैक्टिस से फिटनसे के साथ मानसिक स्तर भी सुधरता है। खेल में पारंगत होने और उम्दा प्रदर्शन पर खिलाड़ी गांव, नगर व शहर सहित जिले का नाम रोशन करते हैं। स्कूल के विद्यार्थियों में ज्यादा से ज्यादा खेल भावना बढ़े और वे खेल के प्रति रुचि बढ़ाएं इसको लेकर पिछले कई दिनों से खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित शिक्षा विभाग के संयोजन में समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। समर कैंप में खिलाड़ी उत्साह के साथ पार्टिसिपेट कर रहे हैं। इसी कड़ी में रीठी ब्लॉक में भी समर कैंप का आयोजन हो रहा है।

मिला रहा प्रशिक्षण
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तहत रीठी में समर कैंप का आयोजन हो रहा है। इस दौरान खिलाडिय़ों को खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। यह आयोजन रानी आवंतीबाई लोधी शासकीस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 27 मई तक चलेगा। खेल प्रशिक्षण प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि खिलाडिय़ों को वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, योग के अलावा एथलेटिक्स की ट्रेनिंग दी जा रही है।

फिटनेस का मंत्र
समर कैंप में प्रतिदिन 35 से 30 खिलाड़ी नियमित रूप से पहुंच रहे हैं। प्रशिक्षण में प्राचार्य आरके महल, मनोज शुक्ला, सतेंद्र राजपूत, ललित विश्वकर्मा, ब्रजेश महोबिया, जितेंद्र यादव आदि की भी भूमिका अहम है। खिलाडिय़ों को न सिर्फ खेल बल्कि फिटनेस के संबंध में भी विशेष फोकस किया जा रहा है। खिलाडिय़ों की डाइट के बारे में भी बताया जा रहा है। इसके अलावा पढ़ाई पर भी फोकस करने की सलाह दी जा रही है।

Home / Katni / यहां बॉलीवॉल और क्रिकेट का जम रहा रंग, कबड्डी के साथ योग पर भी फोकस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.