script

कटनी शहर में आधी रात हाइवा में पटरा लगाकर रेत की ओवरलोडिंग

locationकटनीPublished: Aug 04, 2021 10:42:18 pm

भाजपा नेता रसूख ऐसा कि कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे जिम्मेदार.

Overload Transportation at Khirhani Over Bridge, Haiwa.

खिरहनी ओवर ब्रिज, हाइवा में ओवरलोड परिवहन.

कटनी. खनिज परिवहन के दौरान ओवरलोडिंग का सिलसिला थम नहीं रहा है। कटनी शहर स्थित खिरहनी ओवर ब्रिज में सोमवार आधी रात पटरा लगाकर खनिज की ओवरलोडिंग की तस्वीरें सामने आई। नागरिकों ने सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल कर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया।

बतादें कि 30 जुलाई को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व एसपी मयंक अवस्थी की मौजूदगी में राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खनिज परिवहन के दौरान ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर ठोस कार्रवाई की जाए। इधर निर्देश के चार दिन बाद भी खनिज परिवहन के दौरान ओवरलोडिंग का सिलसिला थम नहीं रहा है।

कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर बनी लमतरा ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक धसक गया। देरशाम ब्रिज धसकने से हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। जानकार बताते हैं कि लमतरा का ओवरब्रिज रेत व अन्य खनिज की ओवरलोडिंग धसक गया।

जिलेभर में खनिज परिवहन के दौरान खुलेआम मनमानी पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। नागरिक बताते हैं कि भाजपा नेता के रसूख के कारण कैमोर में अफसर कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। यहां रेत व अन्य खनिज परिवहन के दौरान खुलेआम मनमानी बरती जा रही है। ओवरलोडिंग के साथ ही बिना नंबर के वाहनों पर खनिज परिवहन हो रहा है।

कैमोर में ओवरलोडिंग पर चला प्रशासन का डंडा, वाहनों से हटवाए पटरा
खनिज, परिवहन, राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कैमोर में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई वाहनों से पटरा हटवाया गया। रेत व अन्य खनिज परिवहन के दौरान ओवरलोडिंग पर जुर्माना कार्रवाई की गई। एसडीएम बलबीर रमण ने बताया कि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो