scriptऑक्सीजन प्लांट तैयार पर मरीजों को हाईफ्लो ऑक्सीजन सुविधा के लिए हरी झंडी का इंतजार | Oxygen Plant installed in District Hospital. | Patrika News
कटनी

ऑक्सीजन प्लांट तैयार पर मरीजों को हाईफ्लो ऑक्सीजन सुविधा के लिए हरी झंडी का इंतजार

जिला अस्पताल में अभी भी मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर के भरोसे.

कटनीAug 01, 2021 / 12:37 pm

raghavendra chaturvedi

Oxygen Plant installed in District Hospital.

जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट।

कटनी. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी तो प्रारंभ कर दी गई, लेकिन मशीन लग जाने के बाद भी इसका लाभ हाईफ्लो ऑक्सीजन के रुप में मरीजों को नहीं मिल रहा है। कारण है ऑक्सीजन प्लांट से बिस्तरों को जोडऩे के लिए राज्य सरकार से हरी झंडी नहीं मिली है।

जिला अस्पताल के अधिकारी बताते हैं कि स्टेट से अनुमति मिलने के बाद ही ऑक्सीजन प्लांट से बिस्तरों में ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। इस बीच ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने में लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी मरीजों को सिलेंडर से ऑक्सीजन दिया जा रहा है।
इस बारे मेंं जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा बताते हैं कि ऑक्सीजन प्लांट से बेड तक पाइप लाइन बिछ गई है। जोडऩे के लिए स्टेट से अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलते ही मरीजों को सुविधा मिलने लगेगी।

Home / Katni / ऑक्सीजन प्लांट तैयार पर मरीजों को हाईफ्लो ऑक्सीजन सुविधा के लिए हरी झंडी का इंतजार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो