scriptपंचायत एवं ग्रामीण विकास के कर्मचारियों की हड़ताल, 17 संगठनों के संयुक्त मोर्चे से जुड़कर बुलंद की आवाज | Panchayat and rural development employees strike | Patrika News

पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कर्मचारियों की हड़ताल, 17 संगठनों के संयुक्त मोर्चे से जुड़कर बुलंद की आवाज

locationकटनीPublished: Jul 26, 2021 09:02:12 pm

Submitted by:

Faiz

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों 22 जुलाई से शुरु हुई हड़ताल चौथे दिन भी लगातार जारी है।

News

पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कर्मचारियों की हड़ताल, 17 संगठनों के संयुक्त मोर्चे से जुड़कर बुलंद की आवाज

कटनी/ मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों 22 जुलाई से शुरु हुई हड़ताल चौथे दिन भी लगातार जारी है। इस बीच सोमवार को संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के बैनर तले कर्मचारियों ने मांगे बुलंद दी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82ydym

संगठन की मांग

प्रदेशस्तरीय 17 संगठनों का यह संयुक्त मोर्चा मांग कर रहा है कि, प्रमुख रूप से सचिवों के जारी छठवें वेतनमान का निर्धारण नियुक्ति दिनांक से किया जाए। साथ ही, ग्राम रोजगार सहायकों के 5 जून 2018 की नीति का निर्धारण करते हुए वेतनमान का 90 फीसदी वेतनमान दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगें भी शामिल हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- तस्वीरें बता रही हैं रेत खनन और परिवहन में मनमानी की कहानी

 

इसलिये हड़ताल पर हैं कर्मचारी

हड़ताल में शामिल यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि, 22 जुलाई से कलमबंद और कार्यालय बंद हड़ताल का निर्णय लिया गया है। कर्मचारी अपनी आर्थिक मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82y4zk

ट्रेंडिंग वीडियो