script

लॉकडाउन में बीतते दिन के साथ अब लोगों को घर पर रखना चुनौती

locationकटनीPublished: Mar 29, 2020 11:54:11 pm

जिला प्रशासन को समस्या का अंदाजा, लॉकडाउन को सफल बनाने की तैयारी.

police_administration_high_alert_for_coronavirus_indore.jpg

High Alert : कोरोना की संख्या में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी, प्रशासन ने किया हाईअलर्ट

कटनी. लॉकडाउन का समय जैसे-जैसेे बढ़ रहा है अब लोगों का घर पर रहना मुश्किल होता रहा है। लोग किसी न किसी बहाने से घर से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। खासबात यह है कि कोरोना का चैन तोडऩे के लिए लोगों का घर पर रहना जरुरी है। ऐसे में लॉकडाउन को सफल बनाने में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों की चुनौती भी बढ़ गई है। जिला प्रशासन को इस समस्या का अंदाजा है और इस कारण अब लोगों की जरुरतें घर पर ही पूरा करने की कोशिश की जा रही है। होम डिलवरी सिस्टम को और बेहतर करने के साथ ही लोगों की जरुरतों को घर पर जल्द से जल्द पूरा करने के लिए टीम का गठन किया जा रहा है।
कलेक्टर एसबी सिंह ने पत्रिका को बताया कि लॉकडाउन में समय बढऩे के साथ ही लोग घरों से निकल रहे हैं। ऐसे में कोशिश है कि लोग घरों से नहीं निकलें। लोगों की जरुरतें घर पर ही जल्द से जल्द पूरी करने की तैयारी है। इसके लिए अलग से टीम गठित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो