scriptपत्रिका अमृतम जलम अभियान- यहां कटनी नदी को बचाने लोगों ने किया ये काम… | patrika Amritam Jalam abhiyan | Patrika News
कटनी

पत्रिका अमृतम जलम अभियान- यहां कटनी नदी को बचाने लोगों ने किया ये काम…

कटनी नदी के गाटरघाट में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने की सफाई

कटनीJun 04, 2018 / 12:08 pm

mukesh tiwari

patrika Amritam Jalam abhiyan

patrika Amritam Jalam abhiyan

कटनी. नदी, तालाबों और जलस्त्रोतोंं को बचाने और उनके जल को निर्मल बनाने की पत्रिका की मुहिम प्रशंसनीय है। इससे लोगों में जागरुकता का संचार होगा और जल संरक्षण के लिए लोग स्वयं से आगे आएंगे। रविवार को कटनी नदी के गाटरघाट में पत्रिका अमृतम जलम अभियान के अंतर्गत आयोजित सफाई अभियान में यह बात महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम भी सीवर लाइन का जाल बिछा रही है और उससे नदियों मे मिलने वाले नालों से निजात मिलेगी। इससे पहले लोगों ने कटनी नदी के गाटरघाट में जमा कचरे को हटाने के लिए श्रमदान किया। पन्नी, सिल्ट आदि हटाकर एक स्थान पर लोगों ने एकत्र किया और उसे निगम की गाडिय़ों के माध्यम से डंपिग क्षेत्र भिजवाया गया। दो घंटे से अधिक समय चले श्रमदान के बाद लोगों ने जल संरक्षण व जलस्त्रोतों का संरक्षण करने का संकल्प लिया।
ये रहे शामिल
अभियान में रविवार को एमआईसी सदस्य अभिषेक ताम्रकार, पार्षद राजेश जाटव, स्थानीय पार्षद राहुल पटेरिया, एल्डरमैन नीरा सेठिया, माधवनगर युवा संघर्ष समिति अध्यक्ष राजा जगवानी, अजाक विकास संघ प्रांताध्यक्ष पीके महार, संतोष सेठिया, समाजसेवी संजय खरे, ब्रजमोहन गट्टानी, सत्यनारायण तिवारी, आशीष बिलैया, हर्ष बनवारी, कृष्णा सेठिया, सुहैल अली सहित अन्य जन मौजूद थे।
इन्होंने कहा……
पत्रिका की इस मुहिम से लोगों में लगातार जागरुकता आएगी। नदी, तालाबों का संरक्षण करें व पूजन सामग्री आदि डालकर उसे दूषित न करें।
शशांक श्रीवास्तव, महापौर

कटनी नदी के गाटरघाट का ऐतिहासिक महत्व है। स्थान में चलाए गए अभियान से लोगों में जागरुकता आएगी और हम भी लोगों को जागरुक करेंगे।
राहुल पटेरिया, स्थानीय पार्षद

शहर के जलस्त्रोतों की हर वर्ष सफाई के साथ ही जागरुकता की जरूरत है। पत्रिका की मुहिम लोगों को जागरुक कर रही है और लोग चेत रहे हैं।
अभिषेक ताम्रकार, एमआईसी सदस्य

कटनी नदी शहर की जीवनदायिनी है और हम ही उसे गंदा कर रहे हैं। पुराने जलस्त्रोंतों का संरक्षण जरूरी है और सभी इस अभियान में शामिल हों।
राजेश जाटव, पार्षद

नदी, तालाब पहले सालभर हमारी पानी की जरूरत को पूरी करते थे। इनकी अनदेखी का कारण है कि आज लोग पानी को परेशान हैं।
पीके महार, प्रांताध्यक्ष अजाक विकास संघ

पानी का संरक्षण आज नहीं करेंगे तो कल उसके लिए पीढ़ी तरसेगी। हम जलस्त्रोतों के संरक्षण का लेकर पत्रिका के साथ हैं।
राजा जगवानी, अध्यक्ष माधवनगर युवा विकास संघर्ष समिति

शहर के बीचों-बीच के घाट गंदगी के कारण बदहाल हैं। इनकी सफाई का अभियान प्रशंसनीय है और इससे लोगों में जागरुकता आएगी।
संतोष कुमार, स्थानीय निवासी

पानी को सहेजने के लिए पुराने स्त्रोतों का संरक्षण जरूरी है। इसके लिए सफाई अभियान के साथ ही स्थाई व्यवस्था भी नगर निगम से होनी चाहिए।
संजय खरे, समाजसेवी

पत्रिका ने नदी की सफाई का अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया है। अभियान के सहभागी बने लोग इससे नदी संरक्षण का ध्यान देंगे।
कृष्णा सेठिया, मां जालपा परमार्थ सेवा समिति सदस्य

कटनी नदी के जल का संरक्षण जरूरी है। धार्मिक दृष्टि से गाटरघाट का महत्व है और इसकी सफाई के कार्य में सभी को आगे आना चाहिए।
हर्ष बनवारी, स्थानीय निवासी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो