scriptपत्रिका अमृतम जलम् अभियान-जीवनदायिनी को जीवन देने उठे हाथ… | patrika Amritam Jalam abhiyan | Patrika News
कटनी

पत्रिका अमृतम जलम् अभियान-जीवनदायिनी को जीवन देने उठे हाथ…

कटनी नदी के गाटरघाट को निर्मल बनाने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने किया श्रमदान

कटनीJun 12, 2018 / 12:06 pm

mukesh tiwari

patrika Amritam Jalam abhiyan

patrika Amritam Jalam abhiyan

कटनी. नगर की जीवनदायिनी कही जाने वाली कटनी नदी को निर्मल बनाने के लिए रविवार की सुबह से जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व आमजनों ने सहभागिता की। दो घंटे तक चले सफाई अभियान में नदी में जमा कचरा हटाया गया और उसे नगर निगम की मदद से नदी से टंचिंग ग्राउंड भिजवाया गया। कटनी नदी के गाटरघाट का धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व है। जिसके चलते लोगों का यहां से जुड़ाव रहता है और लोग नदी के पानी का उपयोग करते हैं। रेलवे ब्रिज के नीचे के हिस्से में सुबह ६.३० बजे से लोगों ने श्रमदान किया और उसके बाद मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने लोगों नदी व जल के संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही पत्रिका के अभियान की सराहना की।
ये रहे शामिल
अभियान में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, समाजसेवी अजय सरावगी, पार्षद अभिषेक ताम्रकार, विंदेश्वरी पटेल, कांग्रेस के राजा जगवानी, अजाक विकास संघ प्रांताध्यक्ष पीके महार, अधिवक्ता सुजीत द्विवेदी, संतोष सेठिया, नवनीत खंडेलवाल, रमन सेठी, रजनीश तिवारी, नवलेश मलिक, रत्नेश गुप्ता, बालकिशन ग्रोवर, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष अभयबहादुर सिंह, सुरेश भदौरिया, लक्ष्य सोनी, विजय खन्ना, मनमोहन बैरागी, आनंद बैरागी, मानवाधिकार एसोसिएशन के राजेश तिवारी, सर्वधर्म जनसेवा समिति प्रांताध्यक्ष रेखा अंजू तिवारी, अमित सोनी सहित अन्य जन मौजूद थे।
इन्होंने कहा…
शहर के जलस्रोतों का संरक्षण आमजन ही करें, तभी उनका वास्तविक संरक्षण हो पाएगा। पत्रिका की मुहिम प्रशंसनीय है और इससे जागरुकता आएगी।
संदीप जायसवाल, विधायक, मुड़वारा

आने वाले समय में पानी की समस्या को देखते हुए सभी को जागरुक करने की जरूरत है। इसमें पत्रिका का यह अभियान महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा।
पीताम्बर टोपनानी, जिलाध्यक्ष भाजपा

कटनी नदी के गाटरघाट का अपना महत्व है। अभियान से लोगों में जागरुकता आएगी और हम भी जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरुक करेंगे।
अभिषेक ताम्रकार, पार्षद

जलस्रोतों की हर वर्ष सफाई के साथ ही जागरुकता की जरूरत है। पत्रिका के अभियान में लोग शामिल हो रहे हैं और जागरुकता बढ़ रही है।
अजय सरावगी, समाजसेवी

कटनी नदी जीवनदायिनी है और उसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। पुराने जलस्रोतों का संरक्षण जरूरी है, जिससे आने वाले समय में फायदा होगा।
अभय बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा

पानी का संरक्षण आज नहीं करेंगे तो कल हमारी आने वाली पीढ़ी पानी के लिए पीढ़ी तरसेगी। जलस्रोतों के संरक्षण का लेकर पत्रिका के साथ हैं।
पीके महार, प्रांताध्यक्ष, अजाक विकास संघ

नदी, तालाब पहले सालभर हमारी पानी की जरूरत को पूरी करते थे। इनकी अनदेखी का कारण है कि आज लोग पानी को परेशान हैं।
राजा जगवानी, कांग्रेस नेता

शहर के बीचों-बीच के घाट गंदगी के कारण बदहाल हैं। इनकी सफाई का अभियान प्रशंसनीय है और इससे लोगों में जागरुकता आएगी।
नवनीत खंडेलवाल, व्यापारी

हमने आज नदी की सफाई की है। अपने दोस्तों को भी नदी में कचरा न डालने के लिए प्रेरित करेंगे और खुद भी इस बात का ध्यान रखेंगे।
लक्ष्य सोनी, छात्र

कटनी नदी के जल का संरक्षण जरूरी है।गाटरघाट का विशेष महत्व है। कटनी नदी जीवनदायिनी है और हर नागरिक इसे स्वच्छ रखने का संकल्प ले।
सुजीत द्विवेदी, अधिवक्ता

कटनी नदी के संरक्षण का हर व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए। नदी के पानी से ही लोगों की प्यास बुझती है और उसे बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।
बालकिशन ग्रोवर, व्यापारी

नगर निगम का शहर के जलस्रोतों के संरक्षण की स्थाई व्यवस्था करनी चाहिए। जागरुकता की जरूरत है ताकि नदी को बचाया जा सके।
विंदेश्वरी पटेल, लोसपा नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो