कटनी

पत्रिका टॉक शो- सराफा व्यापारियों ने क्यों कहा कि हताश हो गए शहर के लोग…देखिए वीडियो

सराफा व्यापारियों ने गिनाए मुद्दे, कहा विकास की बहुत जरूरत

कटनीMar 17, 2019 / 05:20 pm

mukesh tiwari

patrika Talk Show – Lok Sabha Elections 2019

कटनी. शहर में विकास पिछले कई साल से रुका पड़ा है। विकास की राह ताकते-ताकते लोग हताश हो गए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की सुविधाएं आज भी नहीं हैं। यह बात पत्रिका टॉक शो के दौरान शहर के सराफा व्यापारियों ने कही। व्यापारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनसे उनकी वर्षों पुरानी कच्ची दुकानों को पक्का कराने का वादा किया गया था लेकिन चुनाव होते ही वे जनप्रतिनिधि गायब हो गए। व्यापारियों ने कहा कि कटनी जिला लोकसभा में बीचों-बीच फंस गया है और विकास को तरस रहा है।
इन्होंने भी रखी बात –
पत्रिका टॉक शो के दौरान सराफा व्यापारी विष्णु प्रसाद सोनी, श्यामू सोनी,फग्गू सोनी, बबलू सोनी, मुकेश सोनी, संजय सोनी, मनीष सोनी, प्रवीण सोनी ने भी शहर के मुद्दों पर अपनी बात रखी।

इन्होंने कहा-
विधानसभा चुनाव में कच्ची दुकानों को पक्का बनाने कहा था। उसके बाद कोई नहीं आया। स्वास्थ्य, यातायात, पुल निर्माण, ट्रांसपोर्ट नगर आज भी समस्या है और विकास नहीं हो पाया है।
लल्लू सोनी, सराफा व्यापारी

३५ साल से नगर का विकास रुका है। पूरे रास्ते दुकानें लगी रहती है। पुल निर्माण वर्षों से चल रहा है। शहर के अंदर से भारी वाहन गुजरते हैं और आए दिन लोग दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं।
सुरेन्द्र सोनी, सराफा व्यापारी

जनप्रतिनिधियों का ध्यान विकास की ओर नहीं है। जिले से मेडीकल कॉलेज छिन गया, तीसरा केन्द्रीय विद्यालय चला गया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बार चुनाव के यही मुद्दे रहेंगे।
श्यामकुमार सोनी, सराफा व्यापारी

समस्याएं ज्यादा हैं। कटनी का विकास किनारे कर दिया गया है। विकास की जगह लोग हताश हो रहे हैं। अतिक्रमण मुख्य मार्ग तक सीमित है, अंदर का ध्यान नहीं है। शहर को कस्बा बना दिया है।
जेके सराफ, सराफा व्यापारी

वर्तमान राजनीति से ही नफरत हो गई है। शहर का विकास करने के स्थान पर जनप्रतिनिधि खुद का विकास कर रहे हैं। विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है और काम नहीं।
लक्ष्मी नारायण सोनी, सराफा व्यापारी

सराफा शहर का हृदय स्थल है और पिछले ५० से अधिक साल से हम झोपड़ी में व्यापार कर रहे हैं। प्रस्ताव पास होने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा है। पुराना पुल है, उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
हरिप्रसाद सोनी, सराफा व्यापारी

विकास के नाम ढोंग चल रहा है। जैसे-जैसे दिन बढ़ता है, शहर की सड़क संकरी होती जाती है। सराफा व्यापारी डर के बीच झोपड़ी में व्यापार कर रहे हैं और उनको देखने वाला कोई नहीं।
रामस्वरूप सोनी, सराफा व्यापारी

आश्वासन के बाद नेताओं के दर्शन ही नहीं होते। हमेशा से सांसद बाहर का रहा है, लोग मिल ही नहीं पाते। शहर में शुद्ध हवा की व्यवस्था नहीं है और ट्रैफिक की स्थिति खराब है।
विपिन सोनी, सराफा व्यापारी

शहर में कोई विकास नहीं है। न सड़कों का चौड़ीकरण हो पाया और न बाजारों में सुविधाएं हैं। वाहन चालक तो दूर शहर में पैदल चलने वालों को घंटों मशक्कत निकलने को करनी पड़ती है।
रमेश सोनी, सराफा व्यापारी


Home / Katni / पत्रिका टॉक शो- सराफा व्यापारियों ने क्यों कहा कि हताश हो गए शहर के लोग…देखिए वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.