scriptतीन माह पहले लाखों रुपये खर्च कर निगम ने कराया सड़कों का पैंचवर्क, अब गड्ढ़ों में फंस खराब हो रहे टायर | Paved road | Patrika News

तीन माह पहले लाखों रुपये खर्च कर निगम ने कराया सड़कों का पैंचवर्क, अब गड्ढ़ों में फंस खराब हो रहे टायर

locationकटनीPublished: Sep 08, 2018 10:47:56 am

Submitted by:

dharmendra pandey

गड्ढों में तब्दील हुई शहर की मुख्य सड़कें, आवागमन में परेशान हो रहे लोग, बारिश में गुणवत्ता की भी खुली पोल

Road

Road

कटनी. नगर निगम द्वारा तीन माह पहले शहर की जिन सड़कों का पैंचवर्क कराया गया था, वे सड़कें फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इन सड़कों से आवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा पैंचवर्क कराने में लाखों रुपये खर्च भी किए गए थे।
जानकारी के अनुसार जुलाई माह में स्वच्छता का सर्वें करने दिल्ली से टीम आई थी। साफ-सफाई के साथ टीम को शहर की सड़कें भी बेहतर मिले, इसके लिए नगर-निगम द्वारा पैंचवर्क कराया गया था। डामर की परत चढ़ाई गई थी, लेकिन यह परत अधिक दिन तक नहीं चल सकी। सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई। बड़े-बड़े गड्ढे होने से उसमें वाहनों के टायर फंस रहे है। टूट-फूट हो रही है। आमजन भी गड्ढों में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे है।

सुभाष चौक-
यह शहर का सबसे भीड़भाड़ वाला चौराहा है। हर दिन हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते है। मिशन चौक की तरफ जाने वाले इस मार्ग पर की हालत खस्ताहाल हो गई है। जगह-जगह पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे है। तीन माह पहले नगर निगम द्वारा पेंचवर्क कराया गया था। गड्ढों के ऊपर डामर की लेप चढ़ाई गई थी, लेकिन बारिश होती है यह बह गई। सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई।

सिविल लाइन रोड-
कचहरी चौक से सिविल लाइन की तरफ जाने वाली रोड को शहर की सबसे अच्छी सड़कों में से गिना जाता है। क्योंकि इस क्षेत्र में शहर के अधिकांश आला अधिकारी निवास करते हैं, उसके बाद भी इस मार्ग की हालत खस्ताहाल हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। नगर निगम द्वारा इस मार्ग का भी डामरीकरण कराया गया था, लेकिन यह अधिक दिन तक नहीं चल सकी। फिर से गड्ढे हो गए है। आवागमन करने में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

गर्ग चौराहा से खिरहनी ओवर ब्रिज मार्ग-
खिरहनी ओवर ब्रिज से गर्ग चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग की हालत भी अच्छी नहीं है। इस सड़क पर भी बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए है। लोग इन गड्ढों में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। लगभग तीन माह पहले नगर निगम द्वारा पैंचवर्क का काम कराया गया था, लेकिन पैंचवर्क का काम ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। ओवर ब्रिज पर चढ़ते ही बने गड्ढें में वाहन चालक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उसके बाद भी निगम द्वारा सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा है।

इनका कहना है
शहर के मुख्यमार्गों पर जो गड्ढे है। उनका पैंचवर्क कराया जाएगा। ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
शशांक श्रीवास्तव, महापौर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो