scriptजब कलेक्टर ने कहा- एक दिन ही हो सभी प्रतिमाओं का विसर्जन… | Peace committee meeting organized | Patrika News

जब कलेक्टर ने कहा- एक दिन ही हो सभी प्रतिमाओं का विसर्जन…

locationकटनीPublished: Aug 28, 2019 12:39:51 pm

Submitted by:

mukesh tiwari

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

Peace committee meeting organized

बैठक में निर्देश देते कलेक्टर

कटनी. शहर में गणेशोत्सव व दुर्गा पूजा के दौरान एक दिन में ही सारी प्रतिमाओं का विसर्जन हो। इसको लेकर व्यवस्था बनाएं और सभी पर्व शांति, सद्भावना के साथ मनाए जाएं। यह बात जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने कही। कलेक्टर के साथ महापौर शशांक श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि 2 सितंबर से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ग्यारह दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ होंगे। चल समारोह 12 सितंबर को गणेश चौक से प्रारंभ होगा और प्रतिमाओं का विसर्जन गाटर घाट और मोहन घाट पर होगा। मोहर्रम का पर्व 10 सितंबर को मनाया जाएगा, इसी दिन ताजिया का जुलूस निकलेगा। जैन समाज के पर्यूषण पर्व भी 3 से 13 सितंबर तक होंगे और इसी प्रकार नवरात्र में 29 सितंबर से दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना और दशहरा के समय 8 अक्टूबर को चल समारोह निकलेगा। कलेक्टर सिंह ने त्योहार पर पूजा पंडालों के आसपास सफाई, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गाटर घाट, मोहन घाट व अन्य स्थानों पर कुंड बनाना अनिवार्य होगा। साथ ही मिट्टी व घासफूस से बनी प्रतिमाओं को ही प्राथमिकता दी जाए।

साथी को नहीं जलाने दी बीड़ी तो भुट्टा बेचने वाले पर जनपद सदस्य ने कर दिया फायर…

पंडालों में डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहने व 10 बजे के बाद रात को स्पीकर का प्रयोग न करने की बात भी कलेक्टर ने कही। गरबा और पूजा पंडाल के आयोजकों को कार्यकर्ताओं व आयोजकों की जानकारी थाना व एसडीएम को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान आयुक्त नगर निगम आरपी सिंह, संयुक्त कलेक्टर सपना त्रिपाठी, एसडीएम बलवीर रमन, एसडीओपी हरिओम शर्मा, तहसीलदार मुनौव्वर खान, मिथलेश जैन, गुमान सिंह, मिठ्ठूलाल जैन, मारुफ अहमद, राजा जगवानी सहित अन्य जन मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो