script#coronavirus: लॉकडाउन से बिगडऩे लगे हालात, घर में नहीं था राशन, डायल 100 में फोन कर बताई पीड़ा, पुलिस लेकर पहुंची अनाज | People are facing food problems in lockdown | Patrika News

#coronavirus: लॉकडाउन से बिगडऩे लगे हालात, घर में नहीं था राशन, डायल 100 में फोन कर बताई पीड़ा, पुलिस लेकर पहुंची अनाज

locationकटनीPublished: Apr 08, 2020 08:08:01 pm

Submitted by:

balmeek pandey

लॉकडाउन के चलते अब गरीबों, असहायों, जरुरतमंदों की समस्या विकराल होने लगी है। कई घरों में अब चूल्हा जलाना मुश्किल पड़ रहा है। ऐसा ही वाक्या बुधवार को बरही तहसील क्षेत्र में सामने आया, जहां पर कई परिवार के पास घर में राशन नहीं था। यहां-वहां से मदद की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद सदस्यों ने डायल 100 को फोन किया। करौंदीकला और बचैया से लोगों ने पुलिस को फोन कर बताया कि राशन नहीं है, तत्काल भिजवाया जाए।

Akshaya Tritiya on 26th, how will the preparation till lockdown 14 in bhilwara

Akshaya Tritiya on 26th, how will the preparation till lockdown 14 in bhilwara

कटनी. लॉकडाउन के चलते अब गरीबों, असहायों, जरुरतमंदों की समस्या विकराल होने लगी है। कई घरों में अब चूल्हा जलाना मुश्किल पड़ रहा है। ऐसा ही वाक्या बुधवार को बरही तहसील क्षेत्र में सामने आया, जहां पर कई परिवार के पास घर में राशन नहीं था। यहां-वहां से मदद की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद सदस्यों ने डायल 100 को फोन किया। करौंदीकला और बचैया से लोगों ने पुलिस को फोन कर बताया कि राशन नहीं है, तत्काल भिजवाया जाए। इस पर बरही थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने तत्परता दिखाई और तत्काल राशन लेकर पहुंचे। बरही थाना क्षेत्र के करौदी, छिन्दीया टोला व मराठी बस्ती से पुलिस ने डायल 100 में में जरुरतमंदो को राशन पहुंचाया। इस दौरान तहसीलदार एसएन त्रिपाठी भी मौजूद रहे। क्षेत्र का जायजा लिया। जरुरतमंद लोगों से बात की। लोगों को किसी भी समस्या पर तत्काल जानकारी देने के लिए कहा। वहीं अधिकारी-कर्मचारियों को क्षेत्र में नजर रखने के लिए कहा।

गया के पंडा व लोहगडिय़ा भी फंसे
सालभर गयाजी में पितरों का तर्पण कराने वाले पंडा भी क्षेत्र में उगाही के लिए पहुंचे थे। लॉकडाउन के कारण वह भी फंस गए हैं। एनके पास भी राशन की समस्या थी। बरही पुलिस विजयनाथ धाम पहुंचकर गया के तीन पंडाओं को राशन मुहैया कराया। सूर्यसनातन मोहल्ला में पांच परिवार को व लोहगडिय़ा समुदाय को भी राशन मुहैया कराया है।

इनका कहना है
कुछ परिवारों के पास राशन नहीं था। पुलिस को सूचना मिली थी। सभी परिवारों को राशन मुहैया कराया गया था। थाना प्रभारी के साथ में क्षेत्र का जायजा लिया है। जरुरतमंदों की राशन आदि की व्यवस्था करते हुए लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है।
एसएन त्रिपाठी, तहसीलदार बरही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो