script

#Coronavirus: राहत कोष में दान के साथ जरुरतंदों के लिए संकटमोचक बन रहे समाजसेवी, पूर्व महापौर ने दिए 11 लाख रुपये

locationकटनीPublished: Mar 28, 2020 06:51:48 pm

Submitted by:

balmeek pandey

कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए समाजसेवी लगातार आगे आ रहे हैं। राहत कोष में राशि जमा करने के साथ ही शहर में जरुतमंदों की मदद कर रहे हैं। कटनी जिले के नागरिकों की सहायता के लिए नगर निगम कटनी की पूर्व महापौर निर्मला पाठक ने 11 लाख रुपए की सहायता प्रदान की है।

People donating to protect against corona virus infection

People donating to protect against corona virus infection

कटनी. कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए समाजसेवी लगातार आगे आ रहे हैं। राहत कोष में राशि जमा करने के साथ ही शहर में जरुतमंदों की मदद कर रहे हैं। कटनी जिले के नागरिकों की सहायता के लिए नगर निगम कटनी की पूर्व महापौर निर्मला पाठक ने 11 लाख रुपए की सहायता प्रदान की है। पूर्व राज्यमंत्री और वर्तमान विजयराघवगढ़ क्षेत्र के विधायक संजय पाठक ने 11 लाख रुपए की सहायता का चैक कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर शशिभूषण सिंह को सौंपा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

 

#Coronavirus: पशु चिकित्सक ने शहर में देखी मनमानी, किया निवेदन, दिए सुझाव

 

नगर निगम ने किया भोजन का वितरण
कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते विपदा की इस घड़ी में नगर निगम द्वारा लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। शुक्रवार को नगर निगम द्वारा कुठला थाना क्षेत्र, पीर बाबा क्षेत्र में भोजन का वितरण किया गया। यहां पर जरूरतमंदों, ट्रक चालकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन का वितरण किया गया। साथ ही लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की गई। लोगों को नंबर भी मुहैया कराए गए की जरुरत पडऩे पर वह नगर निगम के टीम से संपर्क कर भोजन प्राप्त कर सकते हैं।

 

चौपाटी में बनेंगी 55 दुकानें, होगा सौंदर्यीकरण, हाईमास्ट लाइट, पेवर ब्लॉक का होगा काम, नगर निगम ने बनाया प्रस्ताव

 

साईं फेंड्स क्लब ने वितरण की खाद्य सामग्री
कोरोनावायरस के संक्रमण के दौरान चल रहे बंद में कई लोग अभाव में जी रहे हैं। ऐसे लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए साईं फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने बस्तियों में जाकर खाद्य सामग्री का वितरण किया। कुठला क्षेत्र स्थित बस्ती में संदीप गुप्ता, रौनक खंडेलवाल, शिवम पहरिया, जानू सचदेवा, गोलू जायसवाल, राजेश साहू, डॉ. रमेश सोनी एवं समस्त फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने जाकर सामग्री का वितरण किया।

 

इस जिले में गोदाम खाली करने नान ने राशन दुकानों में सप्लाई कर दिया सड़ा चावल, हुई शिकायत तो लिया जा रहा वापस

 

मास्क व सेनेटाइजर का वितरण
डीजल लोको शेड एनकेजे ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शेड मेड सेनेटाइजर की उपलब्धता को बढ़ावा दे रहा है। सामग्री तैयार कर अन्य विभागों को भी मुहैया कर रहा है। शुक्रवार को इंजीनियरिंग विभाग को 5 लीटर सेनेटाइजर, एनकेजे में 5 लीटर, अस्पताल को 5 लीटर, जबलपुर रेलवे अस्पताल को 5 लीटर और सीसीओआर एनकेजे को 2 लीटर सेनेटाइजर मुहैया कराया है। इसके अलावा, मास्क की मांग को पूरा करने के लिए शेड स्टॉफ और परिवार के सदस्य भी लगातार घरों में मास्क तैयार कर रहे हैं। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम पटना में गांव के सभी लोगों को घर में मास्क तैयार किए गए हैं। मास्क गांव के कुछ लोग व महिलाएं मिलकर तैयार किए हैं। आवश्यक सामग्री एकत्र कर लोगों को मास्क बांटे। कोरोना बिमारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया। इसमें विजय पटेल, रामेश्वर पटेल, राजकुमारी, शकुन, अनीता, लकी, पार्थ, प्राची आदि की भूमिका रही।

इन्होंने भी की मदद
– श्रीराम प्रखंड बजरंग दल ने जरुरतमंद व्यक्तियों को प्रखंड संयोजक प्रखर सोनी टीम के साथ भोजन उपलब्ध कराया गया। टीम सेवा में कार्यकर्ता नीरज कुशवाहा, अतुल गुप्ता, अभिषेक शुक्ला की भूमिका रही।
– अनिल नामदेव अंधेरी बाग तिराहा उमारियापान नगर में हर सुबह उठकर मोटर साइकिल से बस्ती में जाकर बांट रहे मास्क, परिवार के सदस्यों से रात में मास्क बनवाते हैं और सुबह से बांटते हैं, ताकि करोना जैसी बीमारी से बचाव हो सके।

ट्रेंडिंग वीडियो