scriptइस वार्ड की भी है अजब विडंबना, घरों में नहीं पहुंच रहा पानी, सफाई व्यवस्था भी ध्वस्त | People get annoyed for drinking water in katni | Patrika News

इस वार्ड की भी है अजब विडंबना, घरों में नहीं पहुंच रहा पानी, सफाई व्यवस्था भी ध्वस्त

locationकटनीPublished: May 25, 2019 12:06:01 pm

Submitted by:

balmeek pandey

विवेकानंद वार्ड के नयागांव लखेरा, वंशकार मोहल्ला, लाल बिल्डिंग के सामने गंभीर समस्या

People get annoyed for drinking water in katni

People get annoyed for drinking water in katni

कटनी. जैसे ही लोग सुबह नीद से जागते हैं तो उन्हें सबसे पहली चिंता पानी की होती है। सुबह 6 बजे से लेकर लोग देरशाम तक सिर्फ और सिर्फ पानी की व्यवस्था में ही जुटे रहते हैं। इसकी मुख्य वजह है नगर निगम द्वारा शहर के लोगों को पेयजल मुहैया न करा पाना। शहर के अधिकांश वार्ड ऐसे हैं जिनमें पेयजल के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं वार्डों में से एक है विवेकानंद वार्ड। यहां के वाशिंदे पिछले कई दिनों से पेयजल के लिए परेशान है। कई घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही। कुछ घरों में यदि पानी आ भी रहा है तो वह कुछ मिनटों के लिए आता है, शेष समय हवा ही आती है। सबसे अधिक समस्या इस वार्ड में नयागांव लखेरा चर्च के पीछे, वंशकार मोहल्ला, लाल बिल्डिंग के सामने है। यहां के रहवासियों ने बताया कि इस समस्या से वार्ड पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, बावजूद इसके इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए।

समस्या से नहीं सरोकार
वार्ड के बल्लू गुप्ता, संजय दहायत, आशीष श्रीवास आदि ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पानी न आने से कितनी परेशानी होती है यह सिर्फ हमी लोग जान रहे हैं। नगर निगम अफसरों को इस समस्या से कोई सरोकार नहीं है। सुबह से शाम तक लोग सप्लाई का इंतजार करते हैं, लेकिन पानी न मिल पाने पर फिर हैंडपंप का चक्कर लगाते हैं।

सीवर लाइन भी समस्या
आशीष श्रीवास्तव, रामभुवन तिवारी आदि ने बताया कि वार्ड के लोगों के लिए सिर्फ पेयजल ही नहीं बल्कि सीवर लाइन भी गंभीर समस्या बनी हुई है। सीवर लाइन के कारण क्षेत्र की सड़कों को बर्बाद कर दिया गया है, लेकिन अभी कई मार्गों में सड़कों पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे ही हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या रात के समय होती है।

गंदगी का अंबार
गोरेलाल कोल, गोल्डी कोल आदि ने बताया कि वार्ड में स्वच्छता भी गायब है। सुबह कर्मचारी यदि किसी तरह झाड़ू लगाकर चले जाते हैं तो फिर दिनभर कचरा नहीं उठता। इसके अलावा क्षेत्र की कई नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। इससे वार्ड में दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। क्षेत्र चर्च के समीप टॉवर के नीचे कुआं बना है। वह रखरखाव के अभाव में दम तोड़ चुका है।

इनका कहना है
क्षेत्र में पानी की सप्लाई हो रही है। यदि किसी क्षेत्र में विशेष में पानी नहीं पहुंच रहा है तो इसको दिखवाया जाएगा। लोगों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
सुधीर मिश्रा, प्रभारी जल प्रदाय विभाग, नगर निगम।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो