scriptलोगों की सेवा में जुटे जनसेवक, जानवरों का भी रख रहे ख्याल | People serving animals in lockdown | Patrika News

लोगों की सेवा में जुटे जनसेवक, जानवरों का भी रख रहे ख्याल

locationकटनीPublished: Apr 07, 2020 04:20:50 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

लोगों की सेवा में जुटे जनसेवक, जानवरों का भी रख रहे ख्याल

bander.jpg

monkey

कटनी। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा दिए गए आदेश के बाद पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन जारी है। इस समय गरीब लोगों और जानवरों का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। वहीं शहर में जन सेवक समिति बड़वारा इस समय लोगों की मदद करने के लिए सामने आई है।

समिति के लोग इंसानों की सेवा के साथ-साथ जानवरों के लिए भी भोजन की व्यवस्था कर रहे है। यहां पठरा के जंगल में जन सेवकों ने बंदरो के लिए बिस्किट , गाय के लिए चना और पानी ले जाकर उनको भोजन करवाया। ऐसा इसलिए कि लॉकडाउन में ये जानवर भूख प्यास से जान ना गवा दें…जन सेवक लगातार सेवा भाव से सेवा में लगे हैं। खास बात यह कि जंगल में कुंड का भी निर्माण कर रहे हैं ताकि उसमें पानी भरने की व्यवस्था की जा सके। जिससे जानवर भीषण गर्मी में पानी पी सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो