scriptपत्रिका हरित प्रदेश अभियान: विधायक ने रोपे पौधे कहा-बगैर पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं | Planting at Exceland School Badwara | Patrika News

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: विधायक ने रोपे पौधे कहा-बगैर पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं

locationकटनीPublished: Jul 24, 2020 11:57:56 am

Submitted by:

balmeek pandey

उत्कृष्ट उच्चर माध्यमिक विद्यालय में रोपे गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लोगों ने लिया संकल्प, बड़ी संख्या में रोपे गए फलदार व छायादार पौधे, गांव के लोगों को भी जागरुक करने कही बात

Planting at Exceland School Badwara

Planting at Exceland School Badwara

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: विधायक ने रोपे पौधे कहा-बगैर पेड़ों के पृथ्वी पर जीवन संभव नहीकटनी. पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा तो हैं हीं साथ ही हमारे जीवन के लिए भी बेहद जरूरी हैं। मानव सहित अन्य जीवों के अस्तित्व के लिए पर्यावरण को सुंदर और फिट बने रहना आवश्यक है। पेड़ों के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। वे कई मायनों में हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि पेड़ हमें जीवन देते हैं। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं। हम जितने अधिक पेड़ लगाते हैं उतने ही अधिक ऑक्सीजन हम प्राप्त करते हैं। यही कारण है कि हरे पेड़ों और पौधों से भरे पार्क में सुबह की सैर के लिए जाना हमारी इंद्रियों को फिर से जीवंत करने में मदद करता है और हमें तरोताजा महसूस कराते हैं। यह बात बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय बड़वारा में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में कहीं। विधायक ने कहा कि पत्रिका ने हमेशा से जनजागरुकता का काम किया है। हर वर्ष बारिश के सीजन में पौधरोपण से ऑक्सीजन टैंक बन रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों व शिक्षकों की उपस्थिति में फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। इस दौरान प्राचार्य जुगलकिशोर चौरसिया ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सकता है। ऑक्सीजन के साथ पेड़ों के कारण ही बारिश होती है। पेड़ विभिन्न सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर विभिन्न प्रकार के फल देते हैं। पेड़ का हर भाग जीवन में बहुत फायदेमंद है।
पेड़ों को बचाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने रोपे गए पौधों के साथ ही क्षेत्र के पेड़ों को बचाने का भी संकल्प लिया। नगर व गांव को हरा-भरा बनाने खुद प्रयास करने व दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली। लोगों ने कहा कि वे अपने घरों में भी कम से कम एक-एक पौधा रोपेंगे और उसका संरक्षण करेंगे। विद्यार्थियों और गांव के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करेंगे।
इनकी रही उपस्थिति
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण के दौरान बड़वारा विधायक बसंत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी, बीएमओ डॉ. अनिल झामनानी, थाना प्रभारी रोहित डोंगरे, प्रभारी प्राचार्य जुगलकिशोर चौरसिया, जनशिक्षक बड़वारा, रचना तिवारी, उमेश निगम, कर्ण सिंह, प्रवीण सोनी, विकास निगम, दीपक चौरसिया, मुकेश पंडोरिया, मधुबाला गर्ग, प्रदीप तिवारी, मोहन निगम, वासुदेव झारिया, रघुवीर कश्यप, उर्मिला कोरी, उर्मिला कश्यप, घनश्याम चौधरी, राजेश चौधरी, नीलेश, अनिल, अमित, रागिनी, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो