जुआ फड़ पर दी दबिश
इसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक विनोद पटेल थाना कुठला द्वारा आरोपी आकाश पाठक, अजय कुमार, सुधीर पटेल, सौरभ सोनी, द्वारिका साहू, सचिन गुप्ता, गोविन्द सिंधी एवं अन्य 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। जिनसे 33,200 रूपये नगदी एवं ताश-पत्ते जप्त किये गए हैं। आरोपियों पर धारा 13 जुआ एक्ट कायम किया गया। सहायक उप निरीक्षक दुर्गेश तिवारी थाना एनकेजे ने आरोपी राम प्रकाश बर्मन, विनोद बर्मन, कमलेशस साहू, राधे लाल कुशवाहा, डोरी लाल केवट एवं कमलेश चैधरी को जुआ खेलते पकड़ा। आरोपियों के पास से 3500 रूपये नगदी जब्त किये हैं।
शराब भी की जब्त
सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र तिवारी थाना उमरियापान द्वारा आरोपी नरेश कोल निवासी घुघरा से 35 पाव अवैध शराब कीमती 2100 रूपये जप्त की। आरोपी के विरूद्ध थाना उमरियापान में धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। सहायक उप निरीक्षक प्रदीप जाटव थाना बरही द्वारा आरोपी सुदामा यादव निवासी सलैया सिहोरा से 26 पाव अवैध शराब कीमती 1560 रूपये जप्त की है।