कटनीPublished: Mar 04, 2019 11:20:31 am
dharmendra pandey
मंगलनगर पुलिया के पास से आरोपी ने चुराया था वाहन
itarsi, grp, train chori, railway officer, arnamnets
कटनी. मंगलनगर पुलिया के पास से एक चार पहिया वाहन को चुराने वालेे आरोपी को पकडऩे में माधवनगर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पूछताछ कर रही है। माधवनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलनगर पुलिया के पास से आरोपी रियाज पिता गुल मोहम्मद ३० साल शनिवार-रविवार की दरम्यिानी रात एक चार पहिया वाहन लेकर भाग रहा था। सूचना मिलने पर दबिश दी गई। वाहन लेकर भाग रहे आरोपी का पीछा किया गया। इस दौरान उसका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। थाना प्रभारी दुबे ने बताया कि गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भी आरोपी वाहन चोरी के आरोपी में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलनगर पुलिया के पास से आरोपी ने वाहन चुराया था