scriptप्री-मानसून: पूर्वी उत्तरप्रदेश में बनी द्रोणिका, कटनी में शुरू हुई बारिश | pre monsoon rain in katni | Patrika News

प्री-मानसून: पूर्वी उत्तरप्रदेश में बनी द्रोणिका, कटनी में शुरू हुई बारिश

locationकटनीPublished: Jun 09, 2021 08:33:46 pm

Submitted by:

balmeek pandey

6 दिनों तक जिले में पड़ेगी प्री-मानसून की बौछार, 15 जून तक सक्रिय होगा मानसून

mausam_alert.jpg

pre monsoon rain in katni

कटनी. प्री-मानसून की दस्तक जिले में हो गई है। जिसका असर मंगलवार को देखने मिला। शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में जमकर बौछार पड़ी। बता दें कि अब जिले में छह दिनों तक प्री-मानसून गर्मी से राहत देगा। 9 जून से लेकर 14 जून तक तेज बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार चंद्रवंशी के अनुसार प्री-मानसून महाराष्ट्र में आ गया है। जिसका असर यहां देखा जा रहा है। प्री-मानसून की बारिश प्रदेश के पश्चिम भाग के बाद पूर्वी भाग में हो रही है। पांच दिनों में लगातार बारिश हो रही है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानूसन दो दिन में मुंबई के आसपास पहुंचने का अनुमान है। कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना है, 11 जून से एक्टिव हो जाएगा। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तरप्रदेश व आसपास उत्तरपूर्व से लेकर बंगाल तक बनी हुई है, जिसके कारण आने वाले दिनों में पूर्वी मध्यप्रदेश के साथ-साथ कटनी जिले में बारिश होने की संभावना है। ज्यादा बारिश 11 जून के बाद होगी। 11-12 को पूरे जिले में बारिश की संभावना।

15 जून तक एक्टिव होगा मानसून
जिले में 15 से 20 जून तक मानसून एक्टिव हो जाएगा। यदि प्री मानसून की बारिश और बढ़ी तो इसे मानसून की श्रेणी में माना जाएगा। इस बारिश के चलते किसानों के लिए कहा गया है कि जिन किसानों की मूंग-उड़द तैयार हो गया है उसकी कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रख लें, नहीं तो फसल खेत में सड़ जाएगी। मौसम खुलने पर सुखाकर थ्रेसिंग कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो