scriptअस्पताल से हथकड़ी तोड़कर भागा कैदी इंदौर में पकड़ा | Prisoner caught in Indore after breaking handcuffs from hospital | Patrika News

अस्पताल से हथकड़ी तोड़कर भागा कैदी इंदौर में पकड़ा

locationकटनीPublished: Oct 12, 2021 02:16:04 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

इलाज के दौरान फरार हो गया है कैदी। एएसआइ, प्रधान आरक्षक, दो आरक्षक निलंबित।

katni jail

कटनी. इलाज कराने जिला अस्पताल में भर्ती कैदी के हथकड़ी तोड़कर भागने के बाद इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। कैदी 09 सितम्बर की रात को फरार हो गया था। इस मामले में एसपी ने एक एएसआइ, प्रधान आरक्षक, दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया था।

दरसल कटनी जेल से विचाराधीन कैदी देवी सिंह को एनिमिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज दौरान वह 09 सितम्बर की रात को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। देवी सिंह के फरार होने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने फरार आरोपी देवी सिंह की गिरफ्तारी हेतु टीम को इंदौर भेजा जिसमें सहायक उप निरीक्षक कप्तान सिंह, प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह ने तिहरे हत्याकांड के फरार आरोपी देवी सिंह को इन्दौर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को लेकर पुलिस की टीम कटनी के लिए रवाना हो गई।

Must See: खाद की किल्लत से राहत दिलाने सरकार ने उठाया कदम

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84swst

कटनी जेल में बंद रहे विचाराधीन कैदी देवी सिंह उर्फ अजय सागर जिले के सनोधा के समीप महोरी गांव का रहने वाला है। 2016 में विजयराघवगढ़ के पडख़ुरी में ससुर और दो सालों की हत्या के आरोप में देवी सिंह पकड़ा गया था। कटनी जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा के अनुसार देवी सिंह बीते कुछ दिनों से बहुत बीमार चल रहा था और शरीर में हीमोग्लोबिन की कमीं के कारण ब्लड चढ़ाने के लिए जिला अस्पताल में 9 सितंबर को भर्ती किया गया था। जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ने बताया कि आरोपी की सुरक्षा में चार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। लापरवाही के कारण एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो