scriptचार बड़े विकास कार्यों का भोपाल पहुंचा प्रस्ताव, अब है स्वीकृति का इंतजार, इन कामों से बदला नजर आएगा शहर का स्वरूप | Proposal sent Bhopal for construction of tourist place in Katni | Patrika News

चार बड़े विकास कार्यों का भोपाल पहुंचा प्रस्ताव, अब है स्वीकृति का इंतजार, इन कामों से बदला नजर आएगा शहर का स्वरूप

locationकटनीPublished: Mar 22, 2020 12:42:07 pm

Submitted by:

balmeek pandey

शहर को सुंदर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने, शहर में ग्रीनरी, गर्ग चौराहा से लेकर बस स्टैंड तक के मार्ग में यातायात के दबाव को कम करने के लिए नई बस्ती से सीधे पन्ना तिराहा को जोडऩे व शहर में बसों का प्रवेश रोकने के लिए झिंझरी में न्यायालय के समीप बस स्टैंड के निर्माण का प्रस्ताव नगर निगम द्वारा तैयार कराया गया है।

Proposal sent Bhopal for construction of tourist place in Katni

Proposal sent Bhopal for construction of tourist place in Katni

कटनी. शहर को सुंदर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने, शहर में ग्रीनरी, गर्ग चौराहा से लेकर बस स्टैंड तक के मार्ग में यातायात के दबाव को कम करने के लिए नई बस्ती से सीधे पन्ना तिराहा को जोडऩे व शहर में बसों का प्रवेश रोकने के लिए झिंझरी में न्यायालय के समीप बस स्टैंड के निर्माण का प्रस्ताव नगर निगम द्वारा तैयार कराया गया है। इन विकास कार्यों का प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग व अन्य विभाग को भेजा गया है। अब नगर निगम को स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति के बाद ही विकास कार्य शुरू होगा। नगर निगम द्वारा लगभग एक पखवाड़ा से अधिक का समय प्रस्ताव भेजे हो गया अबतक स्वीकृति नहीं मिली है। इन चार विकास कार्यों से शहर के स्वरूप एकदम बदला नजर आएगा।

 

गहरी खाईयों और रास्तों को अफसरों ने खड़े होकर जेसीबी मशीन से कराया बंद, युवक की मौत के बाद से हुआ था खदान का भंडाफोड़

 

साढ़े 28 करोड़ से बनना है पर्यटक स्थल
कटायेघाट के पीछे बैराज के समीप नगर निगम ने पर्यटक स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव 28 करोड़ 50 लाख रुपये का बना है। इसमें कटनी नदी का संरक्षण, पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना है, ताकि शहर के लोगों को एक बेहतर स्थान मिल सके। यह प्रस्ताव 28 फरवरी को पर्यटन विकास विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

 

कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस जिले की महिलाओं ने बढ़ाया हाथ, शुरू किया मास्क व सेनेटाइजर बनाना, मिलने लगे ऑर्डर

 

बनना मिनी बस स्टैंड
न्यायालय के समीप झिंझरी में क्षेत्रीय बस स्टैंड निर्माण का प्रस्ताव कलेक्टर व प्रशासक एसबी सिंह के निर्देशन में तैयार किया गया है। यहां पर 6 करोड़ 5 लाख रुपये से विकास कार्य होने हैं यहां पर सामान्य यात्री प्रतिक्षालय, महिला प्रतिक्षालय, प्रसाधन, मेडिकल डिस्पेंसरी, फूड जोन, बसों के खड़े होने के लिए 16 यार्ड व प्लेटफॉर्म, कार्यालय का निर्माण होना है। इसका प्रस्ताव भी 28 फरवरी को जा चुका है, अब स्वीकृति का इंतजार है।

 

Video: गंदगी पर भड़के कलेक्टर, अधिकारी-कर्मचारियों को लगाई फटकार, खड़े होकर कराई साफ-सफाई, दिए ये सख्त निर्देश

 

दो किलोमीटर बननी है सड़क
गर्ग चौराहा से लेकर जगन्नाथ तिराहा, चांडक चौक से बस स्टैंड तक बहुत ज्यादा यातायात का दबाव रहता है। इसके चलते यातायात को डायवर्ट करने नई बस्ती से सीधे पन्ना तिराहा को जोडऩे के लिए दो किलोमीटर मॉडल सड़क का निर्माण होना है। तीन माह पहले इसकी तैयारी को गई थी। 6 करोड़ 75 लाख से यह सड़क बननी है। इसमें सड़क, डिवाइडर, नाली, फुटपाथ, विद्युतीकरण का काम होना है। यह कार्य भी स्वीकृति के इंतजार में अटका है।

 

गजब है ओमवती की कहानी: स्वरोजगार से संवारा घर, अब कई गांवों की महिलाओं को कर रहीं ‘आर्थिक सशक्त’

 

पार्क का होना है विस्तार
तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पीछे घंटाघर में कलेक्टर व प्रशासक नगर निगम के निर्देश पर पार्क का विस्तार होने है। इसके निर्माण के लिए भी दो माह पहले तैयारी हो चुकी थी। 3 करोड़ 72 लाख रुपये से पार्क बनना है। पार्क विस्तार के लिए भी नगरीय प्रशासन विभाग को 28 फरवरी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली। हालांकि यहां पर कांक्रीट कवर्ड नाले का निर्माण चल रहा है, उसकी भी गति धीमी है।

इनका कहना है
शहर में चार बड़े विकास कार्यों का प्रस्ताव पर्यटन विकास विभाग व नगरीय प्रशासन विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। शहर को सुंदर और यातायात समस्या से निजात दिलाने पहल की जा रही है।
आरपी सिंह, आयुक्त नगर निगम।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो