script

सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप, किया जोरदार प्रदर्शन

locationकटनीPublished: Aug 13, 2020 03:03:47 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-निजीकरण की मुखालफत को जुटे थे रेल कर्मचारी

Demonstration of railway employees against privatization

Demonstration of railway employees against privatization

कटनी. रेलवे के निजीकरण का विरोध बढता ही जा रहा है। यह दीगर है कि सरकार पर इन विरोध-प्रदर्शनों का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, लेकिन कर्मचारी हैं कि वो लगातार विरोध प्रदर्शन कर अपनी समस्याएं सामने रख रहे हैं।
इसी कड़ी में कटनी के रेल कर्मचारियों ने डीजल रेल शेड के सामने निजीकरण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभा भी हुई जिसमें कर्मचारी नेताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन एनएफआइआर व डब्ल्यूसीआरएमएस के आह्वान पर जबलपुर मंडल में एनकेजे टीआरएस शेड पर किया जा रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए रेल कर्मचारी नेताओ ने रेल प्रशासन पर कर्मचारियों की डीए व डीआर की तीन किस्त रोकने का आरोप लगाया। साथ ही सरकार के निर्णय को तानाशाहीपूर्ण करार दिया। कर्मचारियों नेताओं ने कहा कि ड्यूटी रोस्टर में भी छेड़छाड़ की जा रही है। इसी के विरोध में रेल कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए कटनी के डीजल शेड के सामने सभा का आयोजन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही अपनी बातें रखी गईं।
रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ लड़ाई केवल रेल कर्मचारियों की ही नहीं बल्कि देश के आम लोगों की लड़ाई है। इस अवसर पर भारी संख्या में रेल कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

ट्रेंडिंग वीडियो