scriptकुंवारियों ने इस देवी से योग्य वर तो महिलाओं ने मांगा पति की दीर्घायु का वरदान | Rajasthani society derived Gangaur shobhayatra in katni | Patrika News

कुंवारियों ने इस देवी से योग्य वर तो महिलाओं ने मांगा पति की दीर्घायु का वरदान

locationकटनीPublished: Apr 09, 2019 11:22:28 am

Submitted by:

balmeek pandey

मनपसंद वर के लिए कन्याओं ने गणगौर को मानाया, राजस्थानी महिला मंडल द्वारा गणगौर पर्व हर्षोल्लास व परम्पराओं के साथ मनाया गया

Rajasthani society derived Gangaur shobhayatra in katni

Rajasthani society derived Gangaur shobhayatra in katni

कटनी. कुंवारी कन्याओं ने मनपसंद वर की कामना और विवाहित महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सोमवार को गणगौर पर्व हर्षोल्लास व परम्पराओं का निर्वहन करते हुए मनाया। शहर में राजस्थानी महिला मंडल द्वारा धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर गणगौर की सवारी निकाली गई और गण और गौर को पानी पिलाने की रस्म अदा की गई। शिव और पार्वती की पूजा के प्रतीक के तौर पर होलिका दहन के दूसरे दिन से चैत्र शुक्ल तृतीया तक 18 दिनों तक चलने वाले गणगौर पर्व के तहत महिलाओं ने प्रतिदिन सुबह-शाम गवरजा और ईसर की पूजा की तथा श्रृंगार सामग्री चढ़ाई। चैत्र शुक्ल तृतीया सोमवार को गौरी और शिव को स्नान कराया गया और सुंदर वस्त्राभूषण पहनाए गए। शाम को गाजे-बाजे के साथ राजस्थानी महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा में महिलाएं एवं पुरुष नाचते-गाते हुए रथ में सवार कर गौरी और शिव को कटनी नदी घाट ले गए। पुरुष परम्परागत परिधान धारण किए हुए थे, वहीं महिलाओं ने सोलह श्रृंगार धारण किए। शोभायात्रा में शामिल समाजबंधुओं का मार्ग में जगह-जगह स्टॉल पर शीतल पेयजल, गन्ने का रस पिलाकर स्वागत किया गया। जैसे ही शोभायात्रा गणगौर घाट पहुंची वैसे ही आतिशबाजी का दौर चला तथा महिलाओं ने लोक संगीत की परम्परागत राजस्थानी धुन पर लोक नृत्य किया। जिन महिलाओं ने घरों पर गौरी की पूजा की उन्होंने घाट पर गणगौर को पानी पिलाया।

यहां से निकली शोभायात्रा
गणगौर की शोभायात्रा राजस्थानी समाज द्वारा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा राजस्थान भवन से शुरू होकर टिकियामल चौराहा, सिल्वर टॉकीज रोड, झंडा बाजार, सराफा बाजार, शेर चौक, आजाद चौक, चांडक चौक, घंटाघर, गर्ग चौराहा होते हुए राजस्थान भवन में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। कटनी नदी घाट पर गणगौर की विदाई की गई।

इनकी रही उपस्थिति
इस दौरान कांता भौमिया, संगीता बजाज, शैल बगडिय़ा, अलका सरावगी, राखी अग्रवाल, जयश्री सिंघानिया, सुनीता बजाज, सुमन कीर्तुका, सुनीता खंडेलाल, मंजू तोलासरिया, रश्मि सरावगी सहित भारी संख्या में राजस्थानी समाज की महिलाओं की भागीदारी रही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो