scriptदुल्हन के साथ आई 14 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, गर्भ ठहरने पर हुआ खुलासा | Rape with minor in katni | Patrika News

दुल्हन के साथ आई 14 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, गर्भ ठहरने पर हुआ खुलासा

locationकटनीPublished: Jun 19, 2019 12:13:24 pm

Submitted by:

balmeek pandey

कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दुल्हन के साथ ससुराल पहुंची किशोरी के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलात्कार का खुलासा उस दौरान हुआ जब किशोरी को गर्भ ठहर गया। पीडि़त व परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी राखी पांडेय ने बताया कि खितौला थाना जिला जबलपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आई थी।

up news

छत पर अकेली सो रही विवाहिता से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, मुंबई फोन कर पति को बताया

कटनी. कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दुल्हन के साथ ससुराल पहुंची किशोरी के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलात्कार का खुलासा उस दौरान हुआ जब किशोरी को गर्भ ठहर गया। पीडि़त व परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी राखी पांडेय ने बताया कि खितौला थाना जिला जबलपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आई थी। यहां पर 15 फरवरी से 18 फरवरी तक गांव के आरोपी दुर्गेश विश्वकर्मा ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी कमरे में बंद कर मुंह दबाकर बलात्कार किया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर खेत में लेजाकर भी बलात्कार किया। पीडि़ता डरी-सहमी थी। जब वह गर्भवती हो गई तो परिजनों को जानकारी लगी। पीडि़ता ने बाल कल्याण समिति रांझी जबलपुर में जाकर वारदात की जानकारी दी। इस पर महिला थाना जबलपुर में पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। केस डायरी कटनी पहुंची और इस मामले में महिला थाने में आरोपह के विरुद्ध धारा 376(2)(एन)(आइ), 506 भादंवि 5(एल)/6 पास्को एक्ट 3(2), 5(क), 3(1)(ब) एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

महिला के साथ छेड़छाड़
कुठला थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के नहाते समय घर में घुसकर मनोज सिंह नामक युवक ने छेड़छाड़ की। साथ ही मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बालिका से छेड़छाड़, मामला दर्ज
एनकेजे थाना क्षेत्र के एक गांव में नसीम खान नामक युवक ने एक छह वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ की। बालिका ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घर से किशोरी लापता
एनकेजे थाना क्षेत्र के झलवारा गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन जानकारी नहीं लगी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

मारपीट कर दी धमकी
कोतवाली थाना क्षेत्र के जालपा वार्ड में शालिनी पिता घेरीलाल कचेर से अवधेश कचेर, संगीता, सोनाली ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो