scriptअनियंत्रित होकर पलटा मजदूरों से भरा लोडर वाहन, एक की मौत | Road accident: uncontrolled vehicle, worker, loader vehicle, one kille | Patrika News

अनियंत्रित होकर पलटा मजदूरों से भरा लोडर वाहन, एक की मौत

locationकटनीPublished: Jan 12, 2020 12:41:56 am

Submitted by:

sudhir shrivas

आधा दर्जन हुए घायल, बरही के अमरपुर गांव के पास हुआ हादसा

अस्पताल लाए गए घायल।

अस्पताल लाए गए घायल।

बरही। ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों को ताक पर रखकर लोडर वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को बरही थाना क्षेत्र में आया। लोडर में मजदूरों को भरकर ले जाया जा रहा था। वाहन पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन मजदूर घायल हैं।
जानकारी के अनुसार बरही-अमरपुर मार्ग में शनिवार सुबह श्रमिकों को लेकर लोडर वाहन जा रहा था। अमरपुर गांव के पास रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह पलट गया। वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों का मजमा लग गया, कई लोग बचाव के लिए दौड़े। वाहन में दबने व गंभीर चोट लगने से लोडर में सवार संतोष पिता कारी यादव (20) सरथा जिला बिहार की मौत हो गई।
इस हादसे में आधा दर्जन मजदूरों को गंभीर चोट आई है। इसमें सिन्दू कुमार पिता बेचन सिंह (25) सरथा जिला बिहार, संतोष कुमार पिता बर्नी सिंह (35), महेश्वर पिता रामदेव सिंह (50) को गंभीर चोट आई गई, जबकि अन्य को भी चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बिहार जिला सरथा के रहने वाले हैं। कटनी-सिंगरौली रेलखंड में मजदूरी करने जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

इधर, तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, सवार युवक की मौत

कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 कटनी-सतना मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में सवार युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल कटनी लाकर परिजनों ने पीएम कराया। जानकारी के मुताबिक झुकेही निवासी संजय साहू पिता रामकृपाल साहू (19) ऑटो पर सवार होकर घर जा रहा था। बीच रास्ते में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की। प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो