scriptबारिश की फुहारों से ही दरकने लगा ROB | ROB cracked due to rain showers | Patrika News

बारिश की फुहारों से ही दरकने लगा ROB

locationकटनीPublished: Jul 23, 2021 02:39:06 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-छह महीने पहले ही हुई थी मरम्मत

लमतरा ओवर ब्रिज

लमतरा ओवर ब्रिज

कटनी. जिले में विकास का एक ऐसा नमूना मिला है जो हल्की फुहारों में दरकने लगा है। इसे लेकर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। हालांकि विकास के यह नमूना निर्माण काल से ही गुणवत्ता को लेकर संदेह के घेरे में है। फिलहाल तो इसे लेकर आमजन में आक्रोश व्याप्त है।
बता दें कि विकास का यह नमूना और कुछ नहीं बल्कि एक ओवर ब्रिज है जिसे एमपीआरडीसी ने बनवाया है। वर्तमान में इसे एनएचआइ को दे दिया गया है। लेकिन मेंटनेंस का जिम्मा अभी भी बतौर गारंटी पुरानी एजेंसी के पास ही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों रात में हुई हल्की बारिश में यह आरओबी दरक गया। यहां यह भी बता दें कि ओवर ब्रिज जिसका निर्माण कई करोड़ों की लागत से हुआ। वह पहले बी धसक गया था। उसके बाद उसकी मरम्मत की गई। लेकिन मरम्मत के छह महीने बाद ही वह फिर से धसक गया।
ओवर ब्रिज के धसकने की खबर लगते ही विधायक संदीप जायसवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मयंक अवस्थी के साथ एनएचआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द से जल्द इस ओवर ब्रिज की मरम्मत शुरू करने तथा स्थानापन्न सड़क मरम्मत व आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी पर कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
बताया जा रहा है कि एक घंटे की बारिश में शहर का ड्रेनेज सिस्टम भी प्रभावित हो गया। सड़कों पर पानी बहने लगा। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। वहीं शहर के बाइपास के लमतरा ब्रिज की मिट्टी धसकने लगी। बुधवार देर शाम बारिश के बाद विजयराघवगढ़ मार्ग पर स्थित लमतरा पुल पर आवागमन थम गया। जानकारी के बाद कुठला पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि इससे पहले 2020 में ही करीब 8 करोड़ की लागत से पुल की मरम्मत हुई थी। ऐसे में अब नागरिकों में आक्रोश है, उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि इससे पहले नेशनल हाइवे- 43 पर कटनी के समीप बारिश से क्षतिग्रस्त हुए लमतरा ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य सड़क विकास निगम की देखरेख मे पांच नवंबर से शुरू किया गया। मरम्मत कार्य के दौरान ब्रिज से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित था। इससे भारी वाहनों के आवागमन पर सीधा असर पड़ा। कटनी जिले के पांच पड़ोसी जिलों सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर और उमरिया से आने जाने वाले भारी वाहन इससे प्रभावित हो गए थे लेकिन इसके बाद भी फिर ब्रिज धसकने लगा। इससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो