scriptकार्यक्रम में बताया समाज में महिलाओं की भूमिका, किया सम्मानित | Role of women in society, honored | Patrika News

कार्यक्रम में बताया समाज में महिलाओं की भूमिका, किया सम्मानित

locationकटनीPublished: Jan 18, 2021 11:53:50 pm

पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यक्रम.

महिला सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे हॉट स्पॉट, सीसीटीवी से होगी विशेष निगरानी, लगेंगे सोलर पैनल

महिला सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे हॉट स्पॉट, सीसीटीवी से होगी विशेष निगरानी, लगेंगे सोलर पैनल

कटनी. समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को एक कार्यक्रम में बताया गया। इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। प्रदेशव्यापी महिला सम्मान कार्यक्रम की कड़ी में कटनी जिलेभर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक कार्यक्रम का समापन बीते दिनों कोतवाली थाना में किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं का सम्मान महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह द्वारा किया गया।

ऐसा ही एक कार्यक्रम चिकित्सालय में आयोजि हुआ। यहां महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेती द्वारा स्वागतम नंदिनी के उपलक्ष में प्रथम जन्मी बालिकाओं का लाडली लक्ष्मी पत्र दिया गया। मीना बड़कुल द्वारा सभी धात्री माताओं को स्तनपान पर खान-पान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान पर्यवेक्षक शैली तिवारी, श्रुति मिश्रा, बबीता सिंह, ज्योति, कंचनमाला, सोमवती, रीता, मीना शुक्ला आदि की उपस्थिति रही।

महिलाओं के सम्मान पर एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम की कड़ी में जिल के 1712 आंगनबाड़ी केंद्र में 21 हजार 842 गर्भवती व धात्री महिलाओं का सम्मान किया गया। ढीमरखेड़ा में एसडीएम सपना त्रिपाठी ने जनपद के महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। वहीं कैमोर नगर पंचायत आंगनबाडी केन्द्र में थाना प्रभारी ने ग्राम के किशोरी बालिकाओं को गुड़ एवं बैड़ टच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि कटनी शहरी अंतर्गत 231 आंगनवाड़ी केंद्रों में 11 जनवरी से 16 जनवरी तक महिला सम्मान अभियान का आयोजन किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो