scriptभाजपा ने सदस्य संख्या बढ़ाने विस्तारकों को सौंपी जवाबदारी, बूथ में बिताएंगे सात दिन | Seven days to spend in BJP expansion booth | Patrika News

भाजपा ने सदस्य संख्या बढ़ाने विस्तारकों को सौंपी जवाबदारी, बूथ में बिताएंगे सात दिन

locationकटनीPublished: Jul 13, 2019 05:49:24 pm

सदस्यता अभियान में लक्ष्य पूरा करने प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रखने की चल रही कवायद.
विस्तारक बूथ में बिताएंगे ज्यादा समय, हर वर्ग के लोगों को जोडऩे की होगी कोशिश.

Organizing Meetings on Membership Campaign in BJP Office

भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन

कटनी. भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया जा रहा है। सदस्यता अभियान में प्रत्येक वर्ग के लोगों को जोडऩे की कोशिशें तेज हो गई है। इसके साथ ही विस्तारकों को अब बूथ में भेजकर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की भी तैयारी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि विस्तारक बूथ में ज्यादा समय बिताएंगे तो दूसरे कार्यकर्ता भी ज्यादा सक्रियता से काम करेंगे। नए सदस्यों की संख्या में इजाफा होगा।

एक कंपनी जो मार्बल खदान के नाम पर सरकार को 129 करोड़ का चूना लगा गई और जिम्मेदार विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे

 


जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कटनी जिले के सदस्यता प्रभारी राय सिंह सेंधव ने कहा कि भाजपा का सर्वोच्च आना अभी बाकी है। यह तब हासिल होगा जब हम संगठन को विस्तार देने के लिए और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल मंत्र है सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा। सदस्यता अभियान में हर वर्ग को जोड़ेंगे।

Divisional Incharge has honored the workers who made 100 members
100 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को संभागीय प्रभारी ने किया सम्मानित IMAGE CREDIT: Raghavendra
इस अवसर पर 100 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को संभागीय प्रभारी ने सम्मानित किया। इनमें जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग, कटनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामू साहू, सदस्यता प्रभारी प्रशांत राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना सिंह, जिला महामंत्री नीरा सेठिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, सदस्यता प्रभारी कौशल दुबे, सदस्यता प्रभारी जितेंद्र अरोरा, जिला मंत्री सपना सरावगी शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो