जीवंत झांकियों ने मोहा मन
शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सुंदर प्रतिमा रथ में विराजमान होकर चलीं तो वहीं शोभायात्रा में जीवंत झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विविध वेशष भूषा में बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की जीवंत झांकी के साथ ही भगवान परशुराम की झांकी शामिल रही। वहीं शोभायात्रा में अखाड़ों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।
जगह-जगह पूजन व स्वागत
शोभायात्रा जिन मार्गों से होकर निकली वहां पर जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर भगवान श्रीराम व परशुराम सहित उनके दरबार का विधि-विधान से पूजन कर आरती की। जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा मार्ग को कई लोगों ने सुंदर ढंग से सजाया तो वहीं शोभायात्रा में शामिल लोगों को जगह-जगह ठंडाई, शीतल जल के साथ शीतल पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई।
मंदिर में हुआ अभिषेक व भंडारा
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर चाणक्य ब्राम्हण महासभा एवं अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में एसबीआई तिराहा स्थित मंदिर में अभिषेक पूजन किया गया। दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा शुरू हुआ जो देरशाम तक जारी रहा। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इनकी रही उपस्थिति
शोभायात्रा में संत सुरेंद्र दास महाराज, राजू शर्मा, सूर्यकांत गौतम, रामचंद्र तिवारी, वैभराम त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, श्यामानंद त्रिपाठी, मनीष पाठक, कन्हैया तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, मृदुल द्विवेदी, अजय शर्मा, रमाकांत दीक्षित, कांगे्रस शहर अध्यक्ष मिथलेश जैन, सीडी बडग़ैंया, सुजीत द्विवेदी, पंकज गौतम, करण सिंह चौहान, राजा जगवानी, गिरीश गर्ग, कल्पना दुबे, गीता पाठक, मंजूषा गौतम, हर्ष पांडेय, गुल्लू खंपरिया सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।