scriptशार्टकट के चक्कर में अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग | Shortcut adopted, elderly reached up hospital | Patrika News

शार्टकट के चक्कर में अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग

locationकटनीPublished: Apr 10, 2019 07:06:20 pm

Submitted by:

sudhir shrivas

यदि आप भी करते हैं ऐसा तो हो जाएं सावधान

woman committed suicide in udaipur

dry well

कटनी. पिपरिया सहलावन। अक्सर लोग कहीं पर जल्द पहुंचने के चक्कर में शार्टकट का उपयोग कर लेते हैं। इससे उनका समय और मेहनत बच जाती है लेकिन कई बार यही शार्टकट उनकी जान पर भारी भी पड़ जाता है। ये हादसा जान कर शायद आप भी अब शार्टकट रास्ता अपनाने का जोखिम नहीं उठाएंगे।
पिपरिया सहलावन से रामकुंडी की ओर जाने वाले मार्ग के समीप शार्टकट रास्ता अपनाने के चक्कर में एक वृद्ध कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय पिपरिया सहलावन निवासी छोटे कोल कुएं में गिरकर घायल हो गया है। छोटे की बहू लायचीबाई ने बताया कि उसके ससुर दोपहर में रामकुंडी स्थित अपनी जमीन के गेहूं का ठेका लेने के लिए पिकअप वाहन से निकले थे। इसके बाद वो शार्टकट रास्ते के चक्कर में वाहन से उतरकर पैदल खलिहान की ओर चल पड़े। इसी बीच वो रास्ते में पडऩे वाले कुएं में गिर गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि गर्मी का मौसम होने के कारण कुएं में पानी नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉयल 100 की मदद से उसे शासकीय अस्पताल उमरियापान पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो