scriptस्कूल जाते समय किशोरी को परेशान कर रहा था मनचला | skool jaate samay kishoree ko pareshaan kar raha tha manachala | Patrika News

स्कूल जाते समय किशोरी को परेशान कर रहा था मनचला

locationकटनीPublished: Mar 30, 2019 11:38:30 am

Submitted by:

dharmendra pandey

युवक की हरकत से परेशान होकर किशोरी ने परिजनों को दी जानकारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Teenager

Teenager

कटनी. स्कूल जाते समय किशोरी को परेशान करना एक मनचले युवक को महंगा पड़ गया। युवक की रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। पता चलने पर किशोरी के माता-पिता ने न सिर्फ युवक से मकान खाली कराया, बल्कि माधवनगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया।
थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि आरोपी लवकुश गुप्ता माधवनगर क्षेत्र स्थित किशोरी के मकान में पिछले कई साल से किराये पर रह रहा था। इस दौरान युवक स्कूल जाते समय किशोरी को रास्ते में रोककर परेशान करता था। युवक की इस तरह की हरकतों से तंग आकर किशोरी ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। जिसके बाद किशोरी के माता-पिता ने युवक से कमरा खाली करा लिया। इसके बाद भी युवक हरकतों से बाज नही आ रहा था। परेशान होकर माता-पिता किशोरी को लेकर माधवनगर थाना पहुंचे। आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ३५३, ५०६ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से युवक को जेल भेज दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो