scriptकांग्रेस के धरना प्रर्दशन कार्यक्रम के बाद दूसरे दिन सोशल मीडिया में जमकर मचा बवाल, जानिए वजह | Social media poster | Patrika News

कांग्रेस के धरना प्रर्दशन कार्यक्रम के बाद दूसरे दिन सोशल मीडिया में जमकर मचा बवाल, जानिए वजह

locationकटनीPublished: Jul 22, 2019 11:05:17 am

Submitted by:

dharmendra pandey

-पूर्व विधायक से लेकर आईटी सेल के प्रदेश सचिव तक ने जताई नाराजगी, केंद्र सरकार के खिलाफ हुआ था जिला स्तरीय कार्यक्रम
 

congress

कार्यक्रम में लगा पोस्टर।

कटनी. केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने कांग्रेस का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ था। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए पोस्टर में जिले से एकमात्र कांग्रेसी विधायक विजयराघवेंद्र सिंह (बसंत) की न तो तस्वीर लगी थी और ना ही नाम था। कार्यक्रम के दूसरे रविवार को सोशल मीडिया में बवाल मच गया। पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता सुनील मिश्रा से लेकर आईटी सेल के प्रदेश सचिव विक्रम पुरुषवानी ने विरोध दर्ज कराया। पूर्व विधायक मिश्रा ने सोशल मीडिया में लिखा की घोर आपत्तिजनक। बसंत सिंंह की फोटो लगानी चाहिए। इसके बााद विक्रम पुरुषवानी ने कमेंट दिया। जिसमें लिखा की वो ही तो विधायक की कीमत क्या होती है वो कर्नाटक का नाटक देखके समझ आ गया। इसके बाद फिर से सुनील मिश्रा ने कहा कि इससे कुछ हासिल नही होगा। अध्यक्षद्वय देखे।

-जब किसी विधायक के विधानसभा में कार्यक्रम होता है तब उनकी फोटो व नाम अनिवार्य होता है। ये कार्यक्रम संगठन का था। कार्यक्रम को लेकर मेरी बसंत सिंह से बात हुई थी। विधानसभा होने के कारण वे कार्यक्रम में आने में असमर्थता जताई थी। इसके अलावा मैनें
पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, विजेंद्र मिश्रा व सौरभ सिंह से भी चर्चा की थी। सौरभ सिंह ने मना कर दिया था। सुनील मिश्रा भी कार्यक्रम में नहीं आए थे।
गुमान सिंह, जिलाध्यक्ष ग्रामीण।

-विधायक हमारे लिए सम्मानीय है। विधानसभा में व्यस्त होने की वजह से नहीं आए थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से ऐसा कोई निर्देश नहीं है। मोर्चा संगठन व जिलाध्यक्षों की तस्वीर लगाने का निर्देश है। जो कमेंट कर रहे हैं उन्हें भी कार्यक्रम में बुलाया गया था, लेकिन वे खुद नहीं आए।
मिथिलेश जैन, शहर अध्यक्ष।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो