scriptSouth silk : वीमेंस में सिल्क और चंदेरी साडिय़ों का ट्रेंड | South Silk, Women's, Sarees, Chanderi, Silk, Indian Women, Fabric | Patrika News

South silk : वीमेंस में सिल्क और चंदेरी साडिय़ों का ट्रेंड

locationकटनीPublished: Sep 21, 2019 11:25:30 pm

डिफरेंट आउटफिट्स के चलते बढ़ा क्रेज, साउथ सिल्क पर ज्यादा फोकस

South Silk, Women's, Sarees, Chanderi, Silk, Indian Women, Fabric

South Silk, Women’s, Sarees, Chanderi, Silk, Indian Women, Fabric

कटनी। भारतीय नारियों के बीच साडिय़ों का क्रेज बराबर रहता है। फैशन के अनुसार वे हमेशा हर फैब्रिक की साडिय़ों को पहनना पसंद करती है। अपने शहर की महिलाएं भर इसमे पीछे नहीं है। जब भी मौका मिलता है वाह वाही लुटने का वे डिजाइनर साडिय़ों को पहनने का मौका नहीं छोड़ती। इन दिनों विमन डिफ रेंट लुक के लिए डिफ रेंट आउटफिट्स को पसंद कर रही हैं। इसके लिए वे तरह-तरह से एक्सपेरीमेंट भी कर रही हैं। फिलहाल प्रजेंट टाइम में महिलाएं साउथ सिल्क पसंद आ रहा है। वे शहर में आयोजित होने वाले फंक्शन, फेस्टीवल और डिफरेंट सेरेमनी के लिए इन्हें यूज कर रही हैं। उनका कहना है कि लुक को रॉयल दिखाने के लिए सिल्क और चंदेरी चार्म बढ़ा रहे हैं।

स्पेशल वर्क और कलेक्शन को कर रही पसंद
सिल्क और चंदेरी के प्रति लोगों के रुझान को देखते हुए हैं मार्कट में भी कई तरह की वैरायटी शामिल की गई हैं। इसमें साउथ सिल्क की कई तरह की वैरायटी और लेडीस के लुक को इनहेंस कर रही है। वे सिल्क की नए पैटर्न और स्पेशल वर्क वाली साड़ी को चूज कर रही हैं। इसके लिए वे तीन से दस हजार रुपए तक इंवेस्ट कर रही हैं।

सेलिब्रेटी ने बढ़ाया क्रेज
वैसे तो सिल्क और चंदेरी साड़ी पहनने का अलग मौसम होता है। पहले इसे हाइप्रोफाइल विमन ही कैरी करती थी। पर अब ऐसा नहीं है। अब मीडिल क्लास विमन भी इसे कैरी कर रही है। हाल ही में सेलिब्रेटी ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, स्वरा भाष्कर, शिल्पा सेटठी को सिल्क और चंदेरी साड़ी में देखा गया। जिसके चलते शहर की महिलाएं भी उन्हे फॉलों कर रही हैं। यह वैराइटीज है खास कॉटन चंदेरी सिल्क, कॉटन प्योर, चंदेरी पेपर, सिल्क कोसा, सिल्क कांजीवरम, सिल्क फाइल कैरी कर रही हैं।

इनका कहना है
सिल्क साड़ी की बात ही अलग है। यह स्टेटस को मेंटेंन करती है। इससे पहनने के बाद मुझे एकदम रॉयल लुक पहनता है। अब तो इसका ट्रेंड है इसलिए सिल्क साड़ी वियर करना पसंद करती हंू।
दीपा त्रिपाठी, सिटी वीमेंस।

चंदेरी की साड़ी अपने आप में बेस्ट होती है। इसका वर्क, फैब्रिक लाजवाब होता है। मैं जब जब इसे वियर कर किसी फंक्शन में जाती हंू। सभी लोग तारीफ करते हैं। मेरे पास कई कलेक्शन है।
संध्या पांडेय, सिटी वीमेंस।

ट्रेंडिंग वीडियो