कटनीPublished: Oct 12, 2022 02:17:33 pm
Faiz Mubarak
तेज रफ्तार जीप वाहन पलटने से एक दर्जन से अधिक यात्री घायल। हादसे के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत।
कटनी. मध्य प्रदेश के सतना जिले के बदेरा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले रजौरी गांव से उमरिया जिले के अमरपुर जा रहे कटनी जिले के बरही में रहने वाले यात्रियों से भरी जीप बड़छड़ मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि, इस भीषण हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई हालत गंभीर बनी हुई है।