scriptWomen’s Makeup: आकर्षक जूड़े से मिल रहा स्टाइलिश लुक | Stylish Look, Beauty Parlor, Kitty Party, Women's, Girls, Madhya Prade | Patrika News

Women’s Makeup: आकर्षक जूड़े से मिल रहा स्टाइलिश लुक

locationकटनीPublished: Aug 21, 2019 11:20:21 pm

स्टाइलिश लुक, ब्यूटी पार्लर, किटी पार्टी, वीमंस, गल्र्स, मध्य प्रदेश न्यूज, जबलपुर न्यूज, कटनी न्यूज

beauty parlor

Stylish Look, Beauty Parlor, Kitty Party, Women’s, Girls, Madhya Pradesh News, Jabalpur News, Katni News

कटनी। तीज त्योहार के साथ ही किटी पार्टियों में इन दिनों आकर्षक जूड़े से वीमंस व गल्र्स स्टाइलिश लुक पा रही हैं। ८० से ९० के दशक की अभिनेत्रियों के बीच जूड़े का चलन अधिक रहा है और उसके बाद कुछ समय के लिए जूड़े का फैशन कम हो गया था। एक बार फिर से नए-नए स्टाइल में अभिनेत्रियां नजर आती हैं तो उनको कापी करके अलग दिखने सिटी की वीमंस भी पीछे नहीं हैं। इन दिनों तीज त्योहारों के बीच आयोजित होने वाली किटी पार्टियों में इसका जोर है।

स्ट्ड, एम्बेल्लीश्ड जूड़ा की डिमांड
घर के समारोह या किटी पार्टी के दौर में साड़ी के साथ ही जूड़ा बनाना महिलाएं अधिक पसंद करती हैं। एक्सपर्ट वंदना ने बताया कि इन दिनों सिटी में महिलाएं व युवतियां स्ट्ड व एम्बेल्लीश्ड जूड़े को अधिक पसंद करती हैं। इसमें से स्ट्ड में जहां पूरे बाल एक स्टाइलिश क्लिप के साथ बंधे होते हैं तो एम्बेल्लीश्ड जूड़ा में गुलाब, लिली या मोंगरे के फूल स्टाइलिश लुक देते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बॉउफ्फेंट जूड़ा, ट्वीस्टेड जूड़ा, विंटेज हेयर आदि की भी डिमांड है।

सिटी गल्र्स की भी पसंद
महिलाएं जहां तीज-त्योहार में पूजन के साथ ही घरों के समारोह में जूड़ा बनवाना पसंद कर रही हैं तो सिटी गल्र्स भी इसमें पीछे नहीं हैं। पार्टियों में सबसे अलग दिखने सिटी गल्र्स साड़ी को अधिक महत्व देती हैं तो उसके बीच में स्टाइलिश जूड़ा उन्हें पार्टी में आकर्षक बना रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो