scriptमौसम में आया अचानक बदलाव: आसमान में छाए बादल, ठंड से राहत कई जगह बारिश | Sudden change in weather: cloud cover | Patrika News

मौसम में आया अचानक बदलाव: आसमान में छाए बादल, ठंड से राहत कई जगह बारिश

locationकटनीPublished: Nov 27, 2020 08:41:43 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

कड़ाके की ठंड के बीच आसमान में बादल छाए रहने के बाद ठंडी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

मौसम में आया अचानक बदलाव: आसमान में छाए बादल, ठंड से राहत कई जगह बारिश

मौसम में आया अचानक बदलाव: आसमान में छाए बादल, ठंड से राहत कई जगह बारिश

कटनी. मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है। मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच आसमान में बादल छाए रहने के बाद ठंडी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन जिले में कई स्थानों पर छिटपुट बारिश होने के बाद आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
धान के खराब होने की आशंका
जिलेभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी चल रही है। 16 नवंबर से प्रारंभ हुई खरीदी में अब तक 33 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी होने के बाद अब तक महज 5 प्रतिशत धान का ही परिवहन हुआ है। ऐसे में धान खरीदी केंद्रों में 3 हजार क्विंटल से ज्यादा धान के खुले में रहने और इस बीच बारिश होने से धान के खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
क्यों बदला मौसम
पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। एक अन्य और नया चक्रवाती सिस्टम बंगाल की खाड़ी में जल्द ही विकसित होने वाला है। 29 नवंबर 2020 के आसपास, एक ताजा लो प्रेशर एरिया के दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बनने की संभावना है। इस लो प्रेशर एरिया के पश्चिम की ओर जानें और और अधिक चिह्नित होने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो