scriptलोकसभा चुनाव जीतने प्रमुख पार्टियों ने बनाई रणनीति, जानिए कहां नजर | Tactics created by key parties to win Lok Sabha elections, know where | Patrika News

लोकसभा चुनाव जीतने प्रमुख पार्टियों ने बनाई रणनीति, जानिए कहां नजर

locationकटनीPublished: Feb 21, 2019 03:59:30 pm

लोकसभा चुनाव में भाजपा का बड़वारा पर फोकस, कांग्रेस की नजर में तीन विधानसभा

congress bjp

लोकसभा चुनाव जीतने प्रमुख पार्टियों ने बनाई रणनीति, जानिए कहां नजर

कटनी. लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, फिर भी राजनीतिक पार्टियों की तैयारी शुरु हो गई है। लोकसभा चुनाव में जिले की चारों ही विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बढ़त की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर यह पता लगा रहे हैं कि बीते विधानसभा चुनाव में पीछे रहने के कारण क्या रहे और लोकसभा चुनाव में कम वोटों के गड्ढ़े को कैसे भरा जाए।
जिले की तीन विधानसभा मुड़वारा, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। तीनों ही विधानसभा खजुराहो लोकसभा सीट में हैं। जिले की एक सीट बड़वारा विधानसभा में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। यह विधानसभा शहडोल लोकसभा सीट में शामिल है।
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़वारा जीतने की रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है। कार्यकर्ताओं की जानकारी नए सिरे से जुटाई जा रही है। जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की टीम अलग से गठित की जा रही है जो बड़वारा में काम करेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी का कहना है कि बड़वारा विधानसभा में बीते चुनावों के दौरान मिलने वाले वोटों की समीक्षा कर रहे हैं। पता लगा रहे हैं कि किन कारणों से यहां पार्टी पीछे रह गई। बड़वारा सीट में पार्टी को बढ़त दिलाने प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश में सरकार बनने के बाद उत्साह में हैं। यहां भाजपा के कब्जे वाली तीन विधानसभा में इस बार कांग्रेस बढ़त की रणनीति पर काम कर रही है। जिलाध्यक्ष गुमान सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव में जिले की चारों ही विधानसभा सीट में पार्टी जीत की रणनीति पर काम कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो