script#photostory स्वच्छता की बात व्यापारियों के साथ | Patrika News
कटनी

#photostory स्वच्छता की बात व्यापारियों के साथ

6 Photos
2 years ago
1/6

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की गतिविधियां प्रारंभ होने के साथ ही अधिकारी सड़क पर उतरे। बुधवार देरशाम नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे के साथ नगर निगम का अमला व्यापारियों से सीधे रूबरू हुआ। समझाइश दी कि स्वच्छ सर्वेक्षण की बाजी जीतने के लिए जागरूकता जरूरी है।

2/6

शहर भ्रमण पर 12 जनवरी की देरशाम निकले आयुक्त ने कई स्थानों पर गंदगी देखी तो नगर निगम कर्मचारियों को मौके पर ही फटकार लगाई। आयुक्त ने कहा कि सफाई के दौरान छोटी-छोटी से बातों को ध्यान रखते हुए हमे आगे बढऩा है।

3/6

व्यापारियों से चर्चा के दौरान बताया गया कि सबसे पहले हमे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने की व्यवस्था प्रत्येक दुकान में अपनानी होगी। इससे स्वच्छता अपनाने में मदद मिलेगी औ हमारा शहर स्वच्छ होगा।

4/6

शहर भ्रमण पर निकलने से पहले नगर निगम कार्यालय में आयुक्त ने स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डरों की बैठक ली। इस दौरान चर्चा में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर चर्चाएं हुई। ब्रांड एंबेस्डर ने चर्चा के दौरान अपने सुझाव भी रखे।

5/6

नगर निगम अधिकारियों ने मुख्य रेल्वे स्टेशन के सामने व्यापारियों से चर्चा कर स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी। व्यापारियों को बताया गया कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने से स्वच्छता में मदद मिलेगी।

6/6

शहर भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सुभाष चौक, गांधी द्वार, जैन मंदिर रोड, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, सिल्वर टॉकीज रोड, कमानिया गेट गली, स्टेशन रोड पहुंचे और व्यापारियों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.