scriptताला तोड़कर तीन बदमाशों ने किशोरी का किया अपहरण, बाईपास में बलात्कार, दो गिरफ्तार | Teenager kidnapped and raped | Patrika News

ताला तोड़कर तीन बदमाशों ने किशोरी का किया अपहरण, बाईपास में बलात्कार, दो गिरफ्तार

locationकटनीPublished: Feb 27, 2021 09:43:37 am

Submitted by:

balmeek pandey

पनागर में बनाया बंधक, परिजनों की शिकायत पर पीडि़ता को किया दस्तयाब, दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी. कोतवाली थाना क्षेत्र में एक आदिवासी किशोरी का अपहरण कर जघन्य वारदात को अंजाम दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन बदमाशों ने मिलकर घर का ताला तोड़ते हुए घर के अंदर घुसे। किशोरी का अपहरण किया। उसे ले जाकर बाईपास के पास एक युवक ने उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है एवं दूसरे जिले में ले जाकर के किशोरी को बंधक बनाए हुए थे। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को 16 वर्षीय किशोरी घर पर सो रही थी, माता-पिता दूसरे घर में सो रहे थे। तभी तीन बदमाश पहुंचे और घर का दरवाजा तोड़कर अपहरण कर लिया। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि किशोरी को बहला-फुसलाकर लेकर गए थे। पीरबाबा बाइपास के पास किशोरी के साथ एक युवक ने बलात्कार किया और फिर उसको वहां से उठाकर पनागर-जबलपुर लेकर चले गए। जब सुबह परिजनों ने देखा तो किशोरी नहीं मिली। उन्होंन तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की। तत्काल कोतवाली से टीम पनागर रवाना हुई। लोकेशन मिलने पर किशोरी को बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराया। बता दें कि आशीष गिडवाले (26) निवासी अभिषेक पटेल (23) निवासी रिंजा पनागर सहित एक अन्य आरोपी फूल सिंह ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। इसमें मुख्य आरोपी आशीष गिडवाले है। इसमें एक आरोपी फूल सिंह फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

एक आरोपी फरार
पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोरी के यहां से ताला तोड़कर उसका अपहरण अपराधियों ने किया था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक मुख्य आरोपी और एक सह आरोपी है, जिसने किशोरी के अपहरण में सहयोग किया है। एक अन्य सह आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार, पास्को एक्ट आदि का मुकदम दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी रिमांड पर हैं।

इनका कहना है
किशोरी का अपहरण कर बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की सूचना पर किशोरी को दस्तयाब करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक की तलाश जारी है।
शालिनी परस्ते, एसडीओपी स्लीमनाबाद।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो