scriptvideo: किसानों को बता रहे ज्यादा लाभ के लिए क्या करें | Telling the Farmers What To Do To Do High Profit | Patrika News

video: किसानों को बता रहे ज्यादा लाभ के लिए क्या करें

locationकटनीPublished: Jul 13, 2019 06:20:01 pm

किसानों के एक दिवसीय शिविर में पहुंचे कलेक्टर, दी जरुरी जानकारी.
उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान खेती में कैसे कमाएं लाभ.
कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्नत खेती के साथ कौन से अन्य साधन अपनाएं.

Collector and Public Representative giving information to farmers

किसानों को जानकारी देते कलेक्टर व जनप्रतिनिधि

कटनी. उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन औद्योगिक क्षेत्र बरगवां स्थित पांडेय कोल्ड स्टोरेज में हुआ। इस अवसर पर किसानों को बताया गया कि वे किन फसलों की खेती कर ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटैल ने उन्नतशील किसानों से अपील की कि ऐसे किसान दूसरे किसानों के खेत पहुंचकर उन्हे समझाइश देवें।
कलेक्टर एसबी सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के किसान अपने खेतों में पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी की फसलों व उन्नत कृषि तकनीकों का उपयोग कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। जिले में कई एैसे प्रगतिशील कृषक हैं, जिन्होने इस क्षेत्र में आगे बढ़कर कृषि व उद्यानिकी का उपयोग कर अपनी आमदनी में इजाफा किया है।

फाल्ट आने पर सुधार करने वाले बिजली कर्मचारियों के लिए कुछ इस तरह सोशल मीडिया बना मददगार

Farmers reaching a large number of advanced farming tricks
उन्नत खेती का गुर जानने बड़ी संख्या में पहुंचे किसान IMAGE CREDIT: Raghavendra

कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एएस तोमर, कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध के कृषि वैज्ञानिक आरपी बेन, अशोक सिंह, सहायक संचालक उद्यान वीरेन्द्र सिंह ने वर्तमान में कृषि क्षेत्र की उन्नत व नवीनतम तकनीकों, फसलों, मधु मक्खी पालन के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जीएल प्रजापति, यशु सोलंकी, पुरूषोत्तम ठाकुर, रामसुख दुबे सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो