scriptघर बसाने की तैयारी में था दूल्हा, बारात निकलने से पहले पहुंच गई पुलिस, जानिए क्यो | The marriage was not yet married | Patrika News

घर बसाने की तैयारी में था दूल्हा, बारात निकलने से पहले पहुंच गई पुलिस, जानिए क्यो

locationकटनीPublished: May 10, 2019 11:11:03 am

Submitted by:

dharmendra pandey

जिले के ढीमरखेड़ा व बहोरीबंद तहसील क्षेत्र का मामला

The marriage was not yet married

The marriage was not yet married

कटनी.ढीमरखेड़ा. थाना क्षेत्र ढीमरखेड़ा ग्राम परसेल निवासी विनोद व चंद्रभान के घर पर बेटे के शादी की तैयारी चल रही थी। शाम को दोनों की बारात निकलने वाली थी, लेकिन उससे पहले महिला बाल विकास विभाग की टीम पुलिस लेकर गांव पहुंच गई। पुलिस को देखते ही परिजन सकते में आ गए। इधर, टीम भी परिजनों को बुलाकर शादी का सेहरा बंधने जा रहे युवकों की अंकसूची देखी। जिसमें दोनों युवकों की उम्र 21 साल से कम निकली। गांव पहुंचे अधिकारियों ने शादी को रुकवा दिया और शादी की उम्र पूरी होने पर ही विवाह करने की समझाइश दी। जिसको परिजन मान गए और विवाह को रुकवा दिया। पर्यवेक्षक अनुराधा चौबे ने बताया कि ढीमरखेड़ा के ग्राम परसेल निवासी विनोद के बेटे की बरही बारात जानी थी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शबाना परवीन को बाल विवाह होने की जानकारी लगी। उसने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। भनक लगते ही पर्यवेक्षक उमरियापान थाने की पुलिस लेकर गांव पहुंची और विवाह को रुकवाया। इसी तरह से गांव के ही चंद्रभान के बेटे की बारात बहोरीबंद जानी थी, जिसको भी रुकवाया दिया गया। घर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि बाल विवाह किया तो माता-पिता, रिश्तेदार, बाराती, बैंड बाजा, हलवाई वाला व शादी कराने वाले पंडित को सजा व एक लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने का नियम बताया। जिसके बाद शादी को परिजनों ने रुकवा दिया।
यहां लाडो बनने वाली थी बालिका वधू
बहोरीबंद विकासखंड में भी एक लाडो बालिका वधू बनने वाली थी। सूचना मिलने पर लाडो के घर पहुुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने परिजनों को कानून के बारे में जानकारी दी। साथ ही कम उम्र में विवाह करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन मान गए और विवाह को रुकवा दिया।
…………………..

ट्रेंडिंग वीडियो