scriptबारदाना की कमी, खुले में पड़ी धान | the paddy stook in open due to sortge of tare | Patrika News

बारदाना की कमी, खुले में पड़ी धान

locationकटनीPublished: Dec 28, 2015 01:46:00 am

Submitted by:

Lali Kosta

समस्या  बरही, बड़वारा के धान खरीदी केन्द्र में कृषकों को हो रही दिक्कत, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

कटनी। जिले में समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्रोंं में पहले ही आवक कम है और अब बारदाना की कमी परेशानी बन रही है। कई खरीदी केन्द्रों में पिछले चार से पांच दिन से बारदाना की कमी बनी हुई है और इसके चलते किसानों की धान की तौलाई प्रभावित हो रही है। 
बरही क्षेत्र के तीन केन्द्रों में बारदाना नहीं है तो बड़वारा तहसील मुख्यालय में बनाए गए केन्द्र में भी कमी के कारण किसान परेशान हैं। इसके अलावा बहोरीबंद क्षेत्र के बाकल सहित चार खरीदी केन्द्रों में भी पांच दिन से बारदाना की कमी थी और एक दिन पूर्व ही रात को जिला मुख्यालय से बोरियां भेजी गई हैं। 
जिले की बरही तहसील के तीन केन्द्रों में पिछले पांच दिन से बारदाना की कमी बनी हुई है। जिसके चलते किसानों का अनाज केन्द्र में ही रखा हुआ है और तुलाई का काम बंद है। तहसील के खरीदी केन्द्र उबरा, पिपरियाकला, बरही के कृषक रामकिशोर पटेल, किशोरी लाल पटेल, रामलाल चौधरी, नरेश पटेल ने बताया कि केन्द्रों में बोरियां उपलब्ध न होने से किसान अपने अनाज को लेकर केन्द्रों में ठंड में पड़े हुए हैं। 
बड़वारा तहसील मुख्यालय में बनाए गए खरीदी केन्द्र में भी पिछले कई दिनों से बारदाना की कमी बनी हुई है। किसानों का कहना है कि बोरियां न होने से उनके अनाज की खरीदी नहीं हो पा रही है। जिसके चलते ठंड में उन्हें खुले आसमान के नीचे परेशान होना पड़ रहा है। कृषक सुखी लाल, प्रकाश राय, फूलचंद ने बताया कि केन्द्र के संचालकों द्वारा बारदाना आने की बात कही जाती है लेकिन जिला मुख्यालय से बोरियां नहीं पहुुंच रही हैं। 
बहोरीबंद तहसील के बाकल सहित उससे लगे चार केन्द्रों में भी लगभग एक सप्ताह से बारदाना की कमी बनी हुई थी और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मांग के बाद शनिवार की रात को बारदाना की गठान केन्द्रों में पहुंचाई गई हैं, जिसके चलते रविवार से खरीदी फिर से सुचारू रूप से प्रारंभ हो सकी। 
प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एसपी गुप्ता का कहना है कि जिले में बारदाना की कमी नहीं है। समर्थन केन्द्रों से मांग के अनुरुप उपलब्धता कराई जा रही है। कई केन्द्रों में अमानक स्तर की धान खरीदी के लिए दबाव बनाने कमी बताई जा रही है। जिन स्थानों पर कमी आ रही है, वहां वाहनों से बारदाना भिजवाने की व्यवस्था की गई है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो