scriptबूंदाबांदी से दलदल में तब्दील हो गई सडक़ | The road has become transformed into a swamp from the rain | Patrika News

बूंदाबांदी से दलदल में तब्दील हो गई सडक़

locationकटनीPublished: Feb 17, 2019 06:00:49 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

अनदेखी : दो साल पहले सडक़ निर्माण की घोषणा, अक्टूूबर माह हुआ था भूमिपूजन

road

road

कटनी। तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम देवरी बिछिया से गूड़ा तक बनने वाली सडक का काम सिर्फ भूमिपूजन तक ही सीमित होकर रह गया है। आला अधिकारी सडक़ का निर्माण कराया भूल गए है। जिसके चलते सडक़ का निर्माण कार्य शुरू नही हो पा रहा है। तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के ग्राम देवरी बिछिया से गूड़ा मार्ग पूरी तरह से खराब हो गया है।

दो किमी सडक़ की स्थिति ऐसी है कि लोगों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश में पूरी सडक़ दलदल में तब्दील हो जाती है। कीचड़ पसर जाता है। गर्मी केे मौसम में धूल के गुबार उड़ते है। जिस वजह से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण नितेश दुबे, शिव सहाय माझी, जय करण पटेल, राजा हल्दकार, रमेश पांडे, देवेंद्र मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला, अनिल बागरी, संतोष सेन, राजेश पटेल, दिलीप दुबे ने बताया कि शहडोल संसदीय सीट में होने वाले उपचुनाव के लिए ढीमरखेड़ा ब्लॉक में 10 अगस्त 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन थी। क्षेत्रवासियों ने पूर्व सीएम से सडक़ निर्माण कराने की मांग की थी।

ग्रामीणों की मांग पर पूर्व सीएम ने सडक़ बनवाने की घोषणा की थी। इसके बाद साल 2018 में विधानसभा चुनाव हुए। आचार संहिता के लगने से पहले क्षेत्र से विधायक रहे मोती कश्यप ने भूमिपूजन किया। अब भूमिपूजन को हुए लगभग 5 माह से समय बीत गया है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया। ग्रामीण मोहन तिवारी, सोहन सिंह, निरंजन खटीक, शंकर साहू, राजाराम रावत, अरविंद तिवारी, रामकृष्ण बागरी, उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय मिश्रा, प्रहलाद सेन ने बताया कि खस्ताहाल सडक़ होने के कारण वाहन व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सडक़ निर्माण कराने की मांग की है।

देवरी बिछिया से गूड़ा मार्ग में कम दूरी के कारण वाहनों का आवागमन अधिक है। सडक़ हैवी ट्रैफिक के अंतर्गत आती है। जिसका प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृत मिलने के बाद सडक़ निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।
एके सक्सेना, सहायक यंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो