scriptकलेक्टर बोले: व्यवस्था दुरूस्त, इसलिए एक भी नहीं पॉजीटिव केस, इधर पीरबाबा बायपास से बिना सैनिटाइज हुए ही निकले वाहन | The system is correct, so there is no positive case | Patrika News

कलेक्टर बोले: व्यवस्था दुरूस्त, इसलिए एक भी नहीं पॉजीटिव केस, इधर पीरबाबा बायपास से बिना सैनिटाइज हुए ही निकले वाहन

locationकटनीPublished: May 31, 2020 10:13:43 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

-जिले में लॉक डाउन के 64 दिन बाद भी एक भी कोरोना पॉजीटिव मरीज नहीं मिलने पर कलेक्टर दे रहे थे व्यवस्था की जानकारी
-कलेक्टर के जबाव पर पत्रिका ने एक घंटे पीरबाबा बायपास पर बिताया समय तो खुली व्यवस्था की पोल
 
 

कलेक्टर बोले: व्यवस्था दुरूस्त, इसलिए एक भी नहीं पॉजीटिव केस, इधर पीरबाबा बायपास से बिना सैनिटाइज हुए ही निकले वाहन

पीरबाबा बायपास पर बनाए गए नाका पर वाहनों को रोकती पुलिस।

कटनी. भगवान भरोसे सुरक्षित चल रहे जिले में 64 दिन बाद भी कोरोना का एक भी पॉजीटिव मरीज नहीं मिला। प्रदेशभर में कटनी जिले की चर्चा हो रही। मिल रही वाहवाही को लेकर जिले के आला अफसर भी अपनी पीठ थपथपा रहे। दूसरी तरफ जिले में एक भी कोरोना पॉजीटिव केस नहीं मिलने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मीडिया ने कलेक्टर शशिभूषण सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए जिले में बेहतर इंतजाम किए गए। नाका बनाए गए। शहर में बायपास से घुसने वाले वाहन चालकों के चेकअप और वाहनों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। जिसका परिणाम यह निकला की एक भी मरीज नहीं मिला। इधर व्यवस्था को लेकर कलेक्टर द्वारा दी गई जानकारी की हकीकत जांचने मंगलवार को पत्रिका टीम दोपहर 12 बजे पीरबाबा बायपास पहुंची। करीब एक घंटे का समय बिताया। इस बीच जबलपुर, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश की कई छोटी व बड़ी गाडिय़ां शहर की तरफ घुसी। नाका पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को रोका। स्वास्थ्य अमले ने वाहन चालकों की जांच की, लेकिन वाहनों को सैनिटाइज करने वाला नगर निगम का अमला शांत बैठा रहा। वाहन चालक भी चेक करवा कर चलता बने। वाहनों के सैनिटाइज न करने का जब सवाल पूछा गया तो अमले ने कहा कि वाहन रुके ही नहीं। इतने में जब कैमरा देखा तो सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो