scriptयुवक पर गिरी दीवार, फिर सामने आया ये मंजर | The wall collapsed on the young man | Patrika News

युवक पर गिरी दीवार, फिर सामने आया ये मंजर

locationकटनीPublished: Jun 20, 2019 06:40:57 pm

Submitted by:

Sanjay Tiwari

युवक पर गिरी दीवार, फिर सामने आया ये मंजर

उमरियापान। मकान तोड़ रहे एक युवक के ऊपर दीवार गिर जाने से युवक की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ी पोंडी गांव की है। युवक की मौत जबलपुर अस्पताल जाते समय रास्ते में हुई है। उमरियापान पुलिस ने युवक का पीएम कराते हुए कार्रवाई की डायरी ढीमरखेड़ा थाना को भेजा है।


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ी पोंडी निवासी विनोद पिता बज्जी लाल आदिवासी (30) साथियों के साथ गांव के ही ओंकार चौबे के कच्चे मकान की दीवाल तोड़ रहे थे। इसी दौरान करीब दस बजे दीवार विनोद के ऊपर गिर गई। विनोद दीवार के नीचे दब गया। जिससे कि युवक के शरीर में अंदरूनी सहित गंभीर चोटे आई। ग्रामीणों ने युवक को उमरियापान अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विनोद को जिला अस्पताल कटनी के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे युवक की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर के लिए भेज दिया।


जबलपुर अस्पताल जाते समय तेवरी के समीप करीब ढाई बजे विनोद ने दम तोड़ दिया हैं। जिसके बाद परिजन विनोद को उमरियापान अस्पताल लेकर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची उमरियापान पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया है। मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों के हवाले किया है। घटना ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत होने के लिए के चलते उमरियापान पुलिस ने कार्रवाई के लिए मर्ग डायरी ढीमरखेड़ा थाना के लिए भेज दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो