scriptWorld Environment Day 2021 : शहर में एक साथ लगाए गए हजारों पौधे, कलेक्टर और एसपी समेत लोगों ने लिया हरियाली का संकल्प | thousands of trees planted in city world environment day 2021 | Patrika News

World Environment Day 2021 : शहर में एक साथ लगाए गए हजारों पौधे, कलेक्टर और एसपी समेत लोगों ने लिया हरियाली का संकल्प

locationकटनीPublished: Jun 05, 2021 04:04:51 pm

Submitted by:

Faiz

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी की उपस्थिति में कटनी पर्यावरण संधारण समिति, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन की समन्वय से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम जागृति पार्क में संपन्न हुआ।

News

World Environment Day 2021 : शहर में एक साथ लगाए गए हजारों पौधे, कलेक्टर और एसपी समेत लोगों ने लिया हरियाली का संकल्प

कटनी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी की उपस्थिति में कटनी पर्यावरण संधारण समिति, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन की समन्वय से वृहद पौधारोपण कार्यक्रम जागृति पार्क कटनी में संपन्न हुआ। पौधारोपण के अंतर्गत उल्लेखनीय ये रही कि, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकतम ऑक्सीजन देने वाला पीपल का पौधा विशेष रूप से रोपित किया गया।

 

पढ़ें ये खास खबर- बिना अनुमति शोभा यात्रा निकालना पड़ा भारी, 17 लोगों पर नामजद 100 से ज्यादा अज्ञात पर केस दर्ज

 

देखें खबर से संबंधि वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81rm44

वायुदूत ऐप डाउनलोड कर उसपर डाली पौधारोपण कर सेल्फी

इस दौरान, उपस्थित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी त्रिवेणी के रूप में बरगद पीपल और आंवला के पौधों का विशेष रूप से रोपण किया एवं अन्य प्रकार के पौधे भी रोपित किए। पौधारोपण के बाद जिला कलेक्टर प्रियंका मिश्रा ने मुख्यमंत्री के आह्वान पर सभी उपस्थित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कर उसके साथ फोटो या सेल्फी लेकर अपने मोबाइल में वायुदूत ऐप डाउनलोड कर उस के माध्यम से फोटो या सेल्फी उसमें भेजने संबंधी प्रक्रिया समझाते हुए पूर्ण जानकारी दी, जिसके तहत स्वयं के द्वारा रोपे गए पौधे का संरक्षण करने पर मध्य प्रदेश शासन के द्वारा मुख्यमंत्री से सम्मानित करने की योजना भी है।

World Environment Day 2021

इस अवसर पर विशेष रुप से कटनी मेडिकल एसोसिएशन, कटनी ओ.बी.एस गेन सोसायटी, भू-जल संचय संस्था, जय शिव सेवा संस्था के साथ-साथ अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए और उन्होंने पौधारोपण किया कार्यक्रम में कटनी पर्यावरण संधारण समिति के सचिव डॉ. राजेंद्र गुप्ता, डॉ. उमा निगम, जाकिर हुसैन, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉक्टर पूनम बजाज, मंजूषा गौतम, राजेन्द्र गौतम और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद कटनी के ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्र विशेष रुप से कार्यक्रम में शामिल हुए एवं पौधरोपण किया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81rler
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो