script

सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को पुलिस ने उठावाया, हड़कंप के साथ निर्मित हो गई यह स्थिति

locationकटनीPublished: Aug 06, 2021 10:52:23 pm

Submitted by:

balmeek pandey

यातायात विभाग की कार्यवाही से लापरवाहों में हड़कंप, शिकायत के लिए पहुंचे एसपी कार्यालय, घण्टाघर के चारों ओर खड़े वाहनों को हटाया, जगह-जगह हुई चालानी कार्रवाई

सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को पुलिस ने उठावाया, हड़कंप के साथ निर्मित हो गई यह स्थिति

सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को पुलिस ने उठावाया, हड़कंप के साथ निर्मित हो गई यह स्थिति

कटनी. बुधवार दोपहर शहर में घंटाघर सहित अन्य क्षेत्रों में उस समय हड़कंप मच गया जब यातायात पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। यातायात थाना प्रभारी विनोद दुबे पुलिस बल के साथ सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष जांच अभियान चलाया और बेतरतीब खड़े वाहनों को पकड़कर उनके चालान काटे और कई बाइकों को तो क्रेन से उठाकर ले गए। टीम चांडक चौक से घंटाघर, गर्ग चौराहा, बरही रोड होते हुए स्टेशन चौराहा, सुभाष चौक, कोतवाली एवं मिशन चौक तक पैदल मार्च किया। अभियान के दौरान सड़क पर नो पार्किंग में जो भी वाहन मिले उनके चालान काटे गए।
विशेष तौर पर घंटाघर के चारों तरफ मनमाफिक अव्यवस्थित तरीके से खड़े लोडर वाहनों को हटाकर उन्हें निर्धारित स्थल तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पीछे जाने की समझाइश दी। साथ चालान भी काटे। तभी कार्यवाही को रोकने लोडर वाहन चालकों का एक दल थाना प्रभारी विनोद दुबे से मिला और कार्यवाही ना करने की बात कही, लेकिन थाना प्रभारी ने लोडर चालकों को समझाया कि नगर निगम द्वारा जब लोडर वाहनों को तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पीछे बड़ा मैदान वाहन खड़ा करने के लिए उपलब्ध करा दिया है उसके बाद भी घंटाघर के चारों ओर लोडर वाहनों की कतार से यातायात प्रभावित होता है, जाम की स्थिति बनी रहती है।

थाना प्रभारी को डराने प्रयास
यातायात विभाग की क्रेन भी साथ में चल रही थी और सड़क पर खड़े वाहनों खासकर मोटरसाइकिल को यातायात पुलिस क्रेन से उठाकर ले गई। यातायात थाना प्रभारी विनोद दुबे ने बताया कि लगातार शहर में भ्रमण कर मुख्य मार्गो में अनाउंस कर यातायात नियमों का पालन करने सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने कि समझाइश दी। लेकिन अधिकांश लोगों को यातायात पुलिस कि समझाश का असर नहीं हो रहा था, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसी लिए कार्यवाही की गई। कार्यवाही के बाद शहर के व्यस्ततम मार्ग में हड़कंप की स्थिति देखी गई। यातायात पुलिस की कार्यवाही का कुछ लोगों ने विरोध भी किया और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही कराने की धमकी देकर डराने का प्रयास भी किया। कार्रवाई में यातायात उप निरीक्षक हरबचन सिंह, सूबेदार उमेश दुबे, एएसआई मनीष बर्मन सहित यातायात कर्मी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो