script

कमाल का रहा दो निरीक्षकों का तबादला, आदेश हो गया सोशल मीडिया में ट्रोल

locationकटनीPublished: Nov 16, 2021 09:05:06 pm

Submitted by:

balmeek pandey

सोशल मीडिया में ट्रोल हुआ आदेश, जिला स्तरीय 9 उप निरीक्षकों स्थानांतरण की सूची जारी, कैमोर व कुठला टीआई का तबादला, कुछ घंटे बाद एसपी ने पारिवारिक समस्या का हवाला देकर किया निरस्त

कटनी. पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जिला स्तरीय स्थानांतरण सूची जारी की है। जिसमें दो निरीक्षक व 9 उप निरीक्षक व कार्यवाहक उप निरीक्षकों को जिला स्तरीय स्थानांतरण किया है। इसमें दो निरीक्षकों को इधर से उधर किया, लेकिन कुछ घंटों बाद स्थानांतरण रद्द होने के दोनों आदेश सोशल मीडिया में ट्रोल हो गए।
बता दें कि कैमोर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन को थाना प्रभारी कुठला की कमान सौंपी गई थी। वहीं कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह को कैमोर की कमान सौंपी थी। इस आदेश को लेकर जिले के पुलिस महकमे में सोमवार सुबह हलचल रही। कैमोर टीआई के तबादले को पहले पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गणेश राव से चल रहे विवाद को जोड़कर देखा जाने लगा। लोगों ने कहा कि अब विवाद पर विराम लगा। लेकिन लेकिन शाम होते-होते टीआई अरविंद जैन का तबादला आदेश एसपी ने निरस्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने जारी आदेश में कहा कि अभी उनके कार्यकाल को 3 वर्ष पूरे नहीं हुए। जैसा कि पंचायत चुनाव को लेकर आयोग के निर्देश हैं। साथ ही पारिवारिक कारण भी है। समस्या का हवाला देते हुए अरविंद जैन का तबादला निरस्त कर उन्हें वापस कैमोर में पदस्थ कर दिया गया है।

इनका भी हुआ है स्थानांतरण
बता दें कि एसपी द्वारा उप निरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षकों की स्थानान्तरण सूची जारी की गई है। उप निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद चतुर्वेदी थाना बहोरीबंद से ढीमरखेड़ा, उप निरीक्षक हरदयाल सिंह ढीमरखेड़ा से बहोरीबंद, उप निरीक्षक मीनाक्षी पन्द्रे थाना बरही से विजयराघवगढ़, छह कार्यवाहक उप निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय कैमोर से बड़वारा, विष्णुशंकर जायसवाल ढीमरखेड़ा से बरही, राकेश कुमार पटेल बहोरीबंद से स्लीमनाबाद, अश्वनी कुमार यादव स्लीमनाबाद से ढीमरखेड़ा, कृष्ण कुमार सिंह, ढीमरखेड़ा से बड़वारा, सरोज कुमार दुबे महिला सेल से रक्षित केंद्र कटनी किया गया है।

इनका कहना है
प्रशासनिक व्यवस्था के तहत स्थानांतरण किया गया था। निरीक्षक अरविंद जैन के साथ पारिवारिक समस्या सामने आई। इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी तीन वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। थाना क्षेत्र के कार्य प्रभावित न हों, इसलिए स्थानांतर निरस्त किया गया है।
सुनील कुमार जैन, एसपी।

ट्रेंडिंग वीडियो