नक्शे पास हो रहे न मिल रही बिजली
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएम तिवारी ने कहा कि सबसे बड़ी विसंगति यह है कि नगर निगम द्वारा नक्शे पास नहीं किए गए हैं। आयुक्त ने बैठक नहीं बुलाई। बिजली भी वहां पर नहीं मिल रही है। पानी की भी समस्या है। स्ट्रीट लाइटें भी नहीं हैं, पूरे नगर में अंधेरा छाया रहता है।
व्यापार को प्रोत्साहन करने नहीं कोई पहल
व्यापारी गोविंद सचदेवा ने कहा कि कटनी में धीरे-धीरे व्यापार खत्म हो रहा है। एक ही मार्केट में गल्ला, परचून आदि सुव्यवस्थित होने से खुदरा बाजार की सुविधा मिल जाएगी। बाहर से माल आता है उसके रखने की जगह नहीं है। बाजार में ट्रक आ नहीं सकते। रात में 5 घंटे के लिए ट्रक आते हैं तो लोडिंग-अनलोडिंग नहीं हो पाती।
खास-खास
-पुरैनी में 20 हेक्टेयर भूमि 1983-84 में की गई आरक्षित।
- 1995 में 267 ट्रांसपोर्टरों से जमीन के भू-भाग के व डेव्हल्पमेंट कास्ट के प्रथम किस्त के रूप में 20 लाख रुपए हुए थे जमा।
- 6 सितंबर 2006 को भोपाल में ट्रांसपोर्ट ऐसोसिएशन के पदाधिकारी, मेयर, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन व नगरीय प्रशासन की उपस्थिति में हुआ निर्णय।
- ट्रांसपोर्ट योजना की स्वीकृति 28 फरवरी 1981 को मिली।
- ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण के लिए मध्यप्रदेश शासन नगर प्रशासन एवं विकास विभाग का 29 सितंबर 2010 को फिर हुआ आदेश।
- 2018-19 में हो गई हैं सभी की रजिस्ट्री, इसके बाद भी नहीं किया जा रहा शिफ्ट।
ट्रांसपोर्ट नगर में जाने के लिए व्यापारी लगातार नित नए बहाना बना रहे हैं। लगभग 30 जो लोग शेष बचे हैं उनको भी आवंटन किए जाने की बात रख रहे हैं। वहीं पुराने रेट पर आवंटन की मांग रख रहे हैं। कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। अंतिम नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। तय समय सीमा में व्यापारी शिफ्ट नहीं होते तो रजिस्ट्रियां रद्द कर नीलामी के माध्यम से भूखंड अन्य लोगों को दिए जाएंगे।
सत्येंद्र सिंह धाकरे, आयुक्त नगर निगम