scriptकटनी में दो चौकियां बन गईं थाना, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं | Two police stations were built in Katni | Patrika News

कटनी में दो चौकियां बन गईं थाना, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

locationकटनीPublished: Oct 05, 2018 10:27:46 pm

Submitted by:

shivpratap singh

अब रंगनाथनगर और बाकल चौकी बने थाना, चौकियों का किया गया उन्नयन, शासन ने दी स्वीकृति
 

Suspected death of old man Police beat up witnesses

Suspected death of old man Police beat up witnesses

कटनी. जिले की दो चौकियों का थाने के रूप में उन्नयन किया गया है। शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके अंतर्गत रंगनाथ नगर (झर्राटिकुरिया) व बाकल चौकी को थाना बनाया गया है। इन चौकियों में १०-१० पुलिसकर्मियों की पदस्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें १ उपनिरीक्षक, २ सहायक उपनिरीक्षक, ६ आरक्षक व १ चालक शामिल हैं। दरअसल, इन दोनों चौकियों का कार्यक्षेत्र विस्तृत होने व थाना क्षेत्र बढ़ा होने के कारण लंबे समय से थाने के रूप में उन्नयन किए जाने की मांग की जा रही है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी बनाकर भेजा जाना बताया जा रहा है।
ये होगा फायदा
चौकियों का थाने के रूप में उन्नयन हो जाने से फरियादियों को राहत मिलेगी। आमतौर पर चौकियों में गंभीर प्रकरणों की शिकायत आने पर फरियादियों को थाने जाने की सलाह दे दी जाती थी तो कई बार फरियादी खुद ही थाना जाना ही पंसद करते थे। ऐसी स्थिति में उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और परेशान होना पड़ता था।
इनका कहना
शासन द्वारा रंगनाथ नगर (झर्राटिकुरिया) व बाकल चौकी का उन्नयन करते हुए थाना बनाया गया है। यहां १०-१० पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की जानी है।
मनोज वर्मा, डीएसपी
————————-
यूनियन कार्यालय के सामने से बाइक चोरी
कटनी. कोतवाली थाना अंतर्गत मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर यूनियन कार्यालय के सामने से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त अनिल श्रीवास्तव की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
———————–
आधी रात को घर में घुस गए युवक
कटनी. कोतवाली थाना अंतर्गत आधारकाप में बीती रात घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी राजा सिंह निवासी अधारकाप व जनरेल सिंह निवासी उप्र के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है।
——————————
धोखाधड़ी कर जमा करवा लिए २५ हजार
कटनी. माधवनगर थाना अंतर्गत निवार चौकी के ग्राम बिछुआ में किसान सर्विस सेंटर चलाने वाला युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पुलिस ने बताया कि पीडिु़त चंद्रबहोरी हल्दकार की शिकायत पर आरोपित अर्जुन कुमार निवासी पालघर महाराष्ट्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
—————————–
खाद्य सामग्री की जांच कर कराई नष्ट
कटनी. स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेलवे अफसरों ने स्टेशन परिसर व पेंट्रीकार में खाद्य सामग्री की जांच की। खाद्य सामग्री खराब होने पर मौके पर ही उसे नष्ट कराया गया। सीएचआई अनुज सोनी ने बताया कि समय-समय पर इस तरह से जांच कर खाद्य सामग्री का अवलोकन किया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो